नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के मतदान का सातवां चरण बुधवार को समाप्त हो गया। नरेंद्र मोदी के अहमदाबाद में वोट डालने की खबर को विदेशी मीडिया ने प्रमुखता से प्रकाशित किया है।
वोट डालने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कमल का इस्तेमाल करने के लिए मोदी पर चुनाव आयोग ने सख्ती दिखाई है। वहीं, मोदी के सेल्फी लेने की खबर को भी जगह दी गई है।
उधर, अमेरिका के प्रतिष्ठित अखबार वॉल स्ट्रीट जर्नल ने मोदी और गुजरात के मतदाताओं की आंकड़ों की रिपोर्ट प्रस्तुत की है।
रिपोर्ट में बताया गया है कि 2009 में चुनाव में 26 सीटों वाले गुजरात में बीजेपी को 15 और कांग्रेस को 11 सीटें मिली थी। जबकि 1999 में बीजेपी को 20 सीटें मिली थीं। रिपोर्ट में बताया गया है कि हो सकता है कि इस बार गुजरात में खुद मोदी और बीजेपी को गहरा धक्का लगे। अखबार ने रिपोर्ट में ऐतिहासिक पृष्ठभूमि भी दी है। (पढ़ें पूरी खबर)

No comments:
Post a Comment