Wednesday, April 9, 2014

Ghost Town Of Dhanushkodi, Very Close To Sri lanka.

नई दिल्ली। धनुषकोडी गांव भारत और श्रीलंका के बीच एकमात्र स्‍थलीय सीमा है जो पाक जलसंधि में बालू के टीले पर सिर्फ 50 गज की लंबाई में विश्‍व के लघुतम स्‍थानों में से एक है। साधारण शब्दों में कहें, तो यह भारत के छोर पर ऐसी जगह है जहां से श्रीलंका दिखाई पड़ता है। हालांकि इसकी ख्याति अब भुतहे शहरों में ज्यादा है, क्योंकि इस इलाके में अंधेरा होने के बाद घूमना मना है। गांव में समूह में दिन के दौरान जाएं और सूर्यास्‍त से पहले रामेश्‍वरम लौट आएं क्‍योंकि पूरा 15 किमी का रास्‍ता सुनसान, डरावना और रहस्‍यमय है।
 
भारत का भुतहा शहर, यहां रात को कोई नहीं आता, श्रीलंका है सबसे करीब
 
बावजूद इसके पर्यटन इस क्षेत्र में उभर रहा है। भारी संख्या में पर्यटक इस भुतहे शहर को देखने अक्सर आते हैं। भारतीय नौसेना ने भी यहां चौकी की स्‍थापना की है।
 
धनुषकोडी में आप भारतीय महासागर के गहरे और उथले पानी को बंगाल की खाड़ी के छिछले और शांत पानी से मिलते हुए देख सकते हैं। क्योंकि समुद यहां छिछला है, तो आप बंगाल की खाड़ी में जा सकते हैं और रंगीन मूंगों, मछलियों, समुद्री शैवाल, स्टार मछलियों और समुद्र ककड़ी आदि को देख सकते हैं।
 

No comments:

Post a Comment

 

Blogger news

Blogroll

About