Monday, April 28, 2014

वाराणसी में केजरीवाल की सभा में मारपीट, AAP समर्थक की टूटी नाक

वाराणसी. आम आदमी पार्टी के संयोजक और वाराणसी से पार्टी उम्मीदवार अरविंद केजरीवाल को मोदी समर्थकों का बार-बार भारी विरोध झेलना पड़ रहा है। यूपी कॉलेज के पास केजरीवाल जनसभा को संबोधित कर रहे थे। तभी कुछ छात्रों ने केजरीवाल का विरोध करना शुरू कर दिया। मामला इतना बिगड़ गया कि पुलिस को बीच में आना पड़ा। नाराज छात्रों ने सभा खत्म होते ही तांडव शुरू कर दिया। कुर्सियों को आग के हवाले कर दिया। इस दौरान एक 'आप' कार्यकर्ता की नाक में चोट आई। घटना सोमवार देर रात की है।
 http://www.bhaskar.com/article-ht/UP-VAR-ruckus-in-kejriwal-gathering-varanasi-4596254-PHO.html
आम आदमी पार्टी के पूर्वांचल प्रभारी संजीव सिंह ने बताया कि बीजेपी के लोग उपद्रव कर रहे थे। छात्रों को उकसाया जा रहा था। संजीव सिंह ने बताया कि जगह-जगह बीजेपी के लोग मारपीट पर उतारू हो गए हैं। अस्सी घाट के पास चल रही नुक्कड़ सभा में भी केजरीवाल समर्थकों का विरोध बीजेपी के लोगों ने जमकर किया। 
 
वाराणसी में इससे पहले भी केजरीवाल की सभा में हंगामा हो चुका है और पुलिस को बीजेपी कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज करना पड़ा था (वीडियो देखने के लिए क्लिक करें)। केजरीवाल ने जिस दिन नामांकन दाखिल किया था, उस दिन तो उनके वरिष्‍ठ सहयोगी सोमनाथ भारती की भी पिटाई हो गई थी 

No comments:

Post a Comment

 

Blogger news

Blogroll

About