Wednesday, April 30, 2014

कपिल शर्मा के रिट्वीट पर भिड़े फैन्स,लिखे भद्दे कमेंट्स और दी गालियां

नई दिल्ली.मशहूर कॉमेंडियन कपिल शर्मा को अपने फैन्स की नाराजगी झेलनी पड़ रही है। कपिल के फैन्स उनसे नाराज हैं। ट्वीट शेयर करने के बाद कपिल के प्रशंसक सोशल नेटवर्किग साइटों पर एक दूसरे को गंदी गंदी गालियां देने लगे हैं। इतना ही नहीं कई लोगों ने तो कपिल शर्मा को भी गालियां दी और आरोप लगाए हैं।
कपिल ने दी सफाई-
-मामला गरमाता देख कपिल शर्मा को उस ट्वीट को डिलीट करना पड़ा। उन्होंने इस पूरे मामले पर अपने फेसबुक पेज पर सफाई देते हुए लिखा ' हैलो दोस्तों....जब मैंने आपको सोशल नेटवर्किग साइट पर लड़ते हुए देखा तो बहुत दुख हुआ। गलत शब्द...और गालियां...बहुत दुख हुआ। मेरा आप सभी से अनुरोध है कि धर्म के नाम पर एक दूसरे के खिलाफ गलत शब्दों का इस्तेमाल ना करें। कोई भी धर्म हमें दूसरों को गालियां देना और अन्य धर्मो का अपमान करना नहीं सिखाता। हम सभी इंसान हैं। मैंने तो सिर्फ शो को लेकर मोदी का ट्वीट शेयर किया था क्योंकि आप सभी शो से प्यार करते हैं। मुझे बहुत बुरा लगा। इसलिए मैंने ट्वीट और फोटो डिलीट कर दिया। एक दूसरे से प्यार करना सीखें। एक दूसरे का सम्मान करना सीखें। इस दुनिया को बदलें। ताकि हमारे बाद जो जनरेशन आए उसे नफरत के बारे में पता ही ना हो। मुस्कुराते रहिए...आप सभी को प्यार?

No comments:

Post a Comment

 

Blogger news

Blogroll

About