मंडी/सोलन/पालमपुर. नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को हिमाचल के पालमपुर, मंडी और सोलन में चुनावी सभाओं को संबोधित किया। नरेंद्र मोदी ने हिमाचल प्रदेश के पालमपुर में करगिल के शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा के हवाले से वोट मांगे। उन्होंने कहा, 'जब हम मेजर सोमनाथ शर्मा और विक्रम बत्रा का नाम लेते हैं तो गर्व महसूस करते हैं।
जेल गया तो वहां भी चाय पिलाऊंगा
- वे मुझे जेल पहुंचाने की हरसंभव कोशिश कर रहे हैं। यदि मुझे जेल की सजा होती है तो मैं वहां चाय की दुकान खोलने के लिए तैयार हूं।
- 18 से 28 साल की उम्र बहुत महत्वपूर्ण है। इसमें ही व्यक्ति भविष्य के महत्वपूर्ण फैसले लेता है। यदि दिल्ली में कमजोर सरकार बनी तो आपके पांच साल बर्बाद हो जाएंगे।
- यदि आप लोगों को धोखा दोगे तो वे आपको माफ नहीं करेंगे। वे आपकी गलती को माफ कर सकते हैं, लेकिन धोखे को नहीं। आपने शासकों को 60 साल दिए हैं, अब मुझे 60 महीने सेवा का मौका दो।
- Read More

No comments:
Post a Comment