जम्मू/श्रीनगर. जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला ने बीजेपी के पीएम उम्मीदवार नरेंद्र मोदी को लेकरविवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि मोदी को वोट देने वाले लोगों को समुद्र में डूब जाना चाहिए। उन्होंने मोदीसमर्थकों पर भी निशाना साधा और उन्हें भी समुद्र में डूब जाने को कहा। फारूक ने साथ ही कहा कि हिंदुस्तान फिरकापरस्त नहीं हो सकता और अगर भारत फिरकापरस्त होता है, तो इसमें कश्मीर साथ नहीं होगा। वहीं, फारूक के इस बयान को लेकर सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर पर यूजर्स कड़ी आलोचना कर रहे हैं।
रविवार को फारूक अब्दुल्ला की रैली के पास ग्रेनेड से हमला हुआ। इसमें तीन लोग घायल हो गए। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

No comments:
Post a Comment