रांची में क्रिकेट का जुनून बुधवार को फिर दिखाई दिया। चेन्नई सुपरकिंग्स
की टीम जैसे ही शाम छह बजे एयरपोर्ट पहुंची, खिलाडिय़ों की एक झलक पाने को
बेताब क्रिकेटप्रेमियों ने उनकी बस को चारोओर से घेर लिया। महेंद्र सिंह
धौनी की टीम की मेजबानी के लिए बड़ी संख्या में युवा, युवतियां और स्कूली
बच्चे पहुंचे हुए थे। टीम जब एयरपोर्ट से होटल रेडिसन ब्लू पहुंची, तो वहां
भी एयरपोर्ट जैसा ही नजारा था। हालांकि, धौनी पत्नी साक्षी के साथ
एयरपोर्ट से अपनी ऑडी कार से सीधे घर चले गए।
उल्लेखनीय है कि दो मई को सीएसके का मैच केकेआर से है। मैच रात आठ बजे शुरू होगा। अब तक आईपीएल में चेन्नई दो बार और कोलकाता एक बार चैंपियन रहा है। आईपीएल-7 में चेन्नई 8 प्वाइंट के साथ दूसरे नंबर पर और केकेआर चार प्वाइंट के साथ चौथे नंबर है।
चेन्नई सुपरकिंग्स आज करेगी प्रेक्टिस
गुरुवार को शाम पांच बजे से आठ बजे तक चेन्नई की टीम जेएससीए स्टेडियम
में प्रेक्टिस करेगी। वहीं केकेआर की टीम गुरुवार को शाम छह बजे तक रांची
पहुंचेगी। दोनों टीमों को होटल रेडिशन ब्लू में ठहराया गया है। रांची में
आईपीएल का दूसरा मुकाबला 13 मई को चेन्नई और राजस्थान रॉयल के बीच खेला
जाएगा।

No comments:
Post a Comment