नई दिल्ली. आम चुनाव 2014 अब सातवें चरण के करीब पहुंच चुका है। 30 अप्रैल को होने वाले 7वें चरण के चुनाव में नौ राज्यों की 89 लोकसभा सीटों पर मतदान होना है। वहीं उत्तर प्रदेश में 14 सीटों के लिए मतदान होना है। यूपी की जिन सीटों पर चुनाव होना है उनके नाम धौरहरा, सीतापुर, मिश्रिख, उन्नाव, मोहनलालगंज, लखनऊ, रायबरेली, कानपुर, जालौन, झांसी, हमीरपुर, बांदा, फतेहपुर और बाराबंकी है।
इस चरण में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, रीता बहुगुणा, भाजपाअध्यक्ष राजनाथ सिंह, मुरली मनोहर जोशी और उमा भारती जैसे दिग्गज राजनेताओं की किस्मत का फैसला होना है। मुकाबले के लिहाज से ये चरण काफी अहम माना जा रहा है। जानिए उत्तर प्रदेश की हॉट सीटों के बारे में।

No comments:
Post a Comment