Thursday, November 28, 2013

Royal Enfield Continental GT Launched In India

रॉयल एनफील्ड की बहुप्रतीक्षित बाइक कॉन्टिनेंटल जीटी(Continental GT) भारत में लॉन्च हो गई है। दमदार मोटरसाइकिलों से पहचान बनाने वाली रॉयल एनफील्ड ने लंबे समय बाद अपनी एक नई मॉडल भारतीय मार्केट में पेश की है। दिल्ली ऑटो एक्सपो 2010 में इस बाइक को पहली बार भारतीय ग्रहकों के लिए प्रदर्शित किया गया था।

continental gt


कंपनी कॉन्टिनेंटल जीटी का निर्माण तमिलनाडु के ओरांगाडम प्लांट में करेगी। इस बाइक का मिर्माण लाल और पीले रंग में किया जाएगा। कंपनी ओरांगाडम प्लांट की उत्पादन क्षमता बढ़ाकर 2014 में 2.5 लाख बाइक मार्केट में पेश करेगी। रॉयल एनफील्ड ने इस बार भी पुरानी मॉडलों की तरह ही कॉन्टिनेंटल जीटी को भी दमदार पावर और यूनीक डिजाइन से लैस किया है।

पिछले कुछ वर्षों में रॉयल एनफील्ड की बाइकों की बिक्री में 30 प्रतिशत का उछाल आया है। इसी को ध्यान में रखते हुए कंपनी ने बुलेट, क्लासिक और थंडरबर्ड जैसी बाइकों के प्रमियो के लिए कॉन्टिनेंटल जीटी को लॉन्च किया है। रॉयल एनफील्ड ने 60 साल बाद इस कैफे रेसर (cafe racer) श्रेणी में कॉन्टिनेंटल जीटी को पेश किया है। इस बाइक का थोड़ा लुक मॉडर्न क्रूजर और सुपरबाइक डिजाइन से मिलता-जुलता बनाया गया है।



CONTINUE READING BUSINESS NEWS IN HINDI.CLICKHERE.
 

No comments:

Post a Comment

 

Blogger news

Blogroll

About