नई दिल्ली. बीजेपी के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी की उम्र 63 साल है। लेकिन इस उम्र में भी वे मशीन की तरह मेहनत कर रहे हैं। मोदी हर रोज तकरीबन 20 घंटे तक सक्रिय रहते हैं। उनके दिन की शुरुआत सुबह पांच बजे होती है और वे रात के एक बजे सोते हैं यानी 24 घंटे में महज 4 घंटे का आराम। आमतौर पर मोदी का दिन इतना लंबा नहीं होता है, लेकिन लोकसभा चुनाव के मद्देनजर वे कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे हैं। शायद यही वजह है कि बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी ने कुछ समय पहले कहा था कि उन्होंने अपने जीवन में मोदी जैसा चुनावी अभियानकभी नहीं देखा।
हर महीने 100 रैलियां
नरेंद्र मोदी हर महीने औसतन 100 रैलियां कर रहे हैं। इसके लिए जरूरी ऊर्जा वे योग और शाकाहारी भोजन से हासिल करते हैं। रैलियों के लिए गुजरात से निकलने के बाद भी वे गुजरात में अपने वॉर रूम से हमेशा संपर्क में रहते हैं और दिन भर की घटनाओं के बारे में जानकारी हासिल करते रहते हैं।

No comments:
Post a Comment