Friday, May 16, 2014

Narendra Modi Sister Vasantiben Hasmukhbhai

लोकसभा चुनाव परिणामों को लेकर तमाम एग्जिट पोल ने गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी के पीएम बनने की बात पर मुहर लगा दी है। भाजपा में इसे लेकर खुशी का माहौल है। पार्टी के कई नेता व कार्यकर्ताओं ने तो 16 मई को दीवाली मनाने की भी तैयारी शुरू कर दी है। लेकिन मोदी के पीएम बनने की सबसे ज्यादा खुशी उनकी छोटी व इकलौती बहन वसंतीबेन को है। वे भावुक होकर कहती हैं कि ‘मेरा भाई ही पीएम बनेगा, और उसका राजतिलक करने अब मैं दिल्ली जाऊंगी।’
‘मारा भाई ज बनशे वडाप्रधान’: अब राजतिलक करने जाऊंगी दिल्ली
महेसाणा जिले के विसनगर में तिरुपति बंग्लोज में रहने वाली वसंती हसमुखभाई बेसब्री से 16 मई का इंतजार कर रही हैं। इस बारे में उन्होंने दिव्यभास्कर को बताया..‘नरेंद्रभाई से मेरी मुलाकात कभी-कभार ही हो पाती है। लेकनि वे कहीं भी हों, रक्षाबंधन पर हम जरूर साथ होते हैं और उन्हें सबसे पहली राखी मैं ही बांधती हूं।’

1 comment:

  1. read भाजपा में इसे लेकर खुशी का माहौल है। पार्टी के कई नेता व कार्यकर्ताओं ने तो 16 मई को दीवाली मनाने की भी तैयारी शुरू कर दी है।

    install https://play.google.com/store/apps/details?id=com.quick.allinone

    ReplyDelete

 

Blogger news

Blogroll

About