नई दिल्ली. सहारा समूह के प्रमुख सुब्रत रॉय मंगलवार को
सुप्रीम कोर्ट में पेश हुए तो उन्हें जज के काफी तल्ख शब्द सुनने पड़े।
रॉय ने समन का आदर नहीं करने के लिए बिना शर्त माफी भी मांग ली। कोर्ट ने
सहारा प्रमुख से पूछा कि आप निवेशकों का पैसा लौटाना का ठोस फॉर्मूला
बताइए, तभी आपको रिहा किया जाएगा। अगली सुनवाई तक रॉय अपनी कंपनी के दो
निदेशकों सहित पुलिस हिरासत में रहेंगे।
सुनवाई के दौरान रॉय निवेशकों का पैसा लौटाने के लिए विभिन्न तर्क
देते रहे, लेकिन रॉय के इन तर्कों से कोर्ट संतुष्ट नहीं हुई। रॉय ने
निवेशकों का पैसा लौटाने के लिए कोर्ट ने 3-4 महीने का समय मांगा है।
सुब्रत रॉय ने कहा, 'मुझे कोर्ट पर पूरा भरोसा है। यदि मैं कोर्ट के आदेश
को नहीं मानता हूं, तो मुझे सजा दीजिएगा।
उनके वकील ने दो महीने में निवेशकों के पैसे लौटा देने की दलील भी दी।
लेकिन, जज इससे शांत नहीं हुए। जज ने कहा, 'यह तो हम दो साल से सुनते आ
रहे हैं।' (जानें पूरा मामला )
आगे पढ़ें: वीवीआईपी की तरह दिल्ली लाया गया था सुब्रत रॉय को
ये भी पढ़ें-

No comments:
Post a Comment