Wednesday, April 30, 2014

भारी पड़ा 'कमल' दिखाना, चुनाव आयोग ने दिया मोदी पर कार्रवाई करने का आदेश

नई दिल्ली. कांग्रेस को लोकसभा चुनाव के सातवें चरण में बुधवार को नया मुद्दा मिल गया। पार्टी ने चुनाव आयोग से इस बात की शिकायत की कि मोदी चुनाव के दिन मीडिया से बात करते समय कमल निशान दिखाते रहे। आयोग ने इस पर तत्‍काल एक्‍शन लिया और गुजरात के मुख्‍य सचिव व डीजीपी को मोदी पर कार्रवाई करने का आदेश दिया।
वहीं, दूसरी तरफ बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो मायावती ने लखनऊ में वोट डालने के बाद नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। मायावती ने कहा कि देश में नरेंद्र मोदी की कोई लहर नहीं है। यह मीडिया और ज्योतिषियों का खड़ा किया हुआ हौवा है। मायावती ने कहा कि जो दलित मोदी के बहकावे में आ गए थे, वे भी रामदेव के बयान के बाद मोदी के खिलाफ वोट डालेंगे। मायावती ने कहा कि चूंकि रामदेव यादव हैं, इसलिए सपा की सरकार रामदेव के खिलाफ कुछ नहीं करेगी। 

No comments:

Post a Comment

 

Blogger news

Blogroll

About