Wednesday, April 30, 2014

दिग्विजय सिंह ने माना- हां, अमृता राय से है मेरा रिश्ता

नई दिल्ली. कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने आखिरकार स्वीकार कर लिया है कि एक सरकारी टीवी चैनल की महिला पत्रकार अमृता राय से उनके संबंध हैं। पिछले कुछ महीनों पहले यू ट्यूब पर वायरल हुए एक वीडियो के बाद यह कयास तेज हो गए थे कि दिग्विजय सिंह ने दूसरी शादी कर ली है। पिछले दिनों ट्विटर पर इन दोनों की साथ साथ फोटो आने से इस मुद्दे ने काफी तूल पकड़ा था। मगर अब दिग्विजय सिंह ने इस मसले पर ट्विटर पर अपना स्पष्टीकरण देते हुए इस मुद्दे को और हवा दे दी है। जाने इस रिश्ते पर सिंह ने ट्विटर पर क्या लिखा।
 
ट्विटर पर सिंह ने क्या लिखा-
 
'अमृता राय के साथ संबंध स्वीकार करने में मुझे कोई परेशानी नहीं है। उन्होंने और उनके पति ने आपसी सहमति से कोर्ट में तलाक की अर्जी दाखिल कर दी है।' 
 
'एक बार हमने तय किया था कि हम इसे स्वीकारेंगे लेकिन मैं अपने निजी जीवन में इस तरह के दखल की निंदा करता हूं।' 

No comments:

Post a Comment

 

Blogger news

Blogroll

About