Sunday, April 27, 2014

गर्मी के चलते अहमदाबाद में प्रचार नहीं कर पा रहे परेश रावल?

अहमदाबाद. बीजेपी के पीएम पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी यूं तो देश भर में चुनाव कैंपेन में व्यस्त हैं, लेकिन जिसे उन्होंने आडवाणी से बुराई लेकर सीट दी, वह परेश रावल ही गायब हो गए। अहमदाबाद ईस्ट से बीजेपी के टिकट परचुनाव लड़ रहे अभिनेता परेश रावल फिलहाल यहां दिखाई ही नहीं दे रहे हैं। जहां एक ओर कार्यकर्ता उनकी खोज कर रहे हैं, वहीं उनकी पार्टी निश्चिंत दिख रही है। उनके 'गायब' होने के पीछे अनेक कारण बताए जा रहे हैं। एक कारण यह भी बताया जा रहा है कि अहमदाबाद की गर्मी से परेशान होकर वह प्रचार से दूर भागे हुए हैं।
दरअसल, नरेंद्र मोदी अपना पहला लोकसभा चुनाव अहमदाबाद (ईस्ट) सीट से ही लड़ना चाहते थे, क्योंकि उनकी मणिनगर सीट पहले ही एससी-एसटी के लिए आरक्षित हो चुकी थी। लेकिन ऐन मौके पर उन्होंने वडोदरा सीट चुनी। वहीं, अहमदाबाद ईस्ट सीट से बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी के खासमखास और सात बार के सांसद हरेन पाठक को टिकट न देकर मोदी ने परेश को चुना था। पाठक को टिकट न मिलने से आडवाणी तो खासे नाराज हुए ही, उन्होंने परेश रावल के लिए भी चुनाव प्रचार भी नहीं किया। 

No comments:

Post a Comment

 

Blogger news

Blogroll

About