Monday, April 14, 2014

Qamar Waheed Naqvi Quits India Tv Over Fixed Narendra Modi Interview.

नई दिल्‍ली. शनिवार को इंडिया टीवी पर प्रसारित हुआ नरेंद्र मोदी का इंटरव्‍यू सवालों के दायरे में आ गया है। बताया जा रहा है कि मोदी का यह इंटरव्‍यू फिक्‍स था। इस इंटरव्‍यू के बाद इंडिया टीवी के संपादकीय निदेशक (एडिटोरियल डायरेक्‍टर) कमर वहीद नकवी ने इस्‍तीफा दे दिया है।
 
फिक्‍स था 'इंडिया टीवी' पर मोदी का इंटरव्‍यू? एडिटोरियल डायरेक्‍टर ने दिया इस्‍तीफा
 
नकवी ने हमारी अंग्रेजी वेबसाइट डेलीभास्‍कर.कॉम से बातचीत में इस्‍तीफे की पुष्टि की और बताया कि एक-दो दिन में प्रेस कॉन्‍फ्रेंस कर वह सारी बात स्‍पष्‍ट करेंगे।
 
पत्रकारिता में नकवी के जूनियर सहयोगी रहे, आप के नेता आशुतोष ने ट्वीट कर जानकारी दी कि उन्‍हें बताया गया है कि नकवी ने मोदी का इंटरव्यू फिक्‍स होने के विरोध में इस्‍तीफा दिया है।
 
आगे पढ़ें: नकवी के इस्‍तीफे को लेकर क्‍या है सोशल साइट्स पर लोगों की प्रतिक्रिया 

No comments:

Post a Comment

 

Blogger news

Blogroll

About