Sunday, April 27, 2014

उल्‍टा पड़ा 'दामादश्री' का दांव, उठे सवाल- केस क्‍यों दर्ज नहीं करवाती राजे सरकार?

नई दिल्‍ली. सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ट वाड्रा पर भाजपा के सबसे बड़े हमले के बाद टि्वटर यूजर्स ने उल्‍टे पार्टी को घेरना शुरू कर दिया है। लोग पूछ रहे हैं कि क्‍या 'दामादश्री' नाम की फिल्‍म जारी कर देने से भाजपा इस सवाल से बच सकती है कि राजस्‍थान में उसकी पार्टी की सरकार वाड्रा के जमीन सौदों की जांच कराने के लिए केस दर्ज क्‍यों नहीं करवा रही है? गौरतलब है कि वाड्रा ने कथित तौर पर राजस्‍थान में काफी जमीन खरीदी है। भाजपा ने रविवार को रॉबर्ट वाड्रा पर जो फिल्‍म जारी की है, उसमें भी इस बात का जिक्र है।
उधर, पार्टी की इस फिल्‍म को यूट्यूब पर वैसा रिस्‍पॉन्‍स नहीं मिल रहा है। रविवार को जारी इस फिल्‍म को सोमवार 11 बजे तक यूट्यूब पर केवल 35 हजार लोगों ने देखा था। जबकि, यूट्यूब पर भारतीय जनता पार्टी के अकाउंट के 57593 सब्‍सक्राइबर्स हैं। इस लिहाज से वीडियो देखने वालों की संख्‍या को आकर्षक नहीं कहा जा सकता।

 
उधर, बीजेपी की फिल्‍म को लेकर ट्विटर पर यूजर्स रॉबर्ट वाड्रा पर भी निशाना साध रहे हैं।

No comments:

Post a Comment

 

Blogger news

Blogroll

About