Friday, January 31, 2014

ARVIND KEJRIWAL, LATEST HINDI NEWS.

नई दिल्‍ली. अरविंद केजरीवाल को दिल्‍ली में बिजली की दरें 50 फीसदी कम करने और बिजली कंपनियों का ऑडिट कराने का फैसला भारी पड़ता सकता है। नेशनल थर्मल पावर प्‍लांट (एनटीपीसी) ने शुक्रवार को दिल्‍ली सरकार की उस अपील को मानने से इनकार कर दिया, जिसमें उन्‍होंने पूर्वी दिल्‍ली में पावर सप्‍लाई करने वाली कंपनी 'बीएसईएस यमुना' को बिजली आपूर्ति जारी रखने को कहा था। एनटीपीसी ने कहा कि अगर शुक्रवार तक उसकी पेमेंट नहीं की गई तो वह बिजली सप्‍लाई बंद कर देगा। इससे पहले 'बीएसईएस यमुना' ने पैसे की कमी का हवाला देते हुए शनिवार से 10 घंटे की कटौती की बात कही है।

http://www.bhaskar.com/article-ht/UT-DEL-NEW-latest-hindi-news-aap-arvind-kejriwal-ntpc-power-cuts-electricity-rates-4508407-NOR.html


कंपनी ने दिल्ली सरकार को चिट्ठी भेजकर कह दिया है कि बिजली की दरें काफी कम हो गई हैं और अब उसके पास बिजली खरीदने के पैसे नहीं हैं। दूसरी ओर अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में बिजली आपूर्ति करने वाली कंपनियों पर सरकार को ब्लैकमेल करने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। मुख्‍यमंत्री ने कहा कि अगर बिजली कंपनियों ने 8 से 10 घंटे की कटौती की तो उनके लाइसेंस रद्द कर दिए जाएंगे। 

No comments:

Post a Comment

 

Blogger news

Blogroll

About