नई दिल्ली. किसी भी कीमत पर जनलोकपाल बिल पारित करवाने पर अड़े दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने
सोमवार को उपराज्यपाल (एलजी) नजीब जंग से मुलाकात की। करीब आधे घंटे की
मुलाकात के बाद निकले केजरीवाल ने बताया कि एलजी बिल पर कानून मंत्रालय की
राय लेंगे। इस बीच, ऐसी खबर आ रही है कि जनलोकपाल बिल पर केजरीवाल को एक
कदम आगे बढ़ने का मौका दिया जा सकता है। उन्हें विधानसभा में बिल पेश करने
की इजाजत दी जा सकती है, लेकिन जब इसे राष्ट्रपति की मंजूरी के लिए भेजा
जाएगा तब मंजूरी रोक ली जाएगी।
1984 दंगा मामला: जांच के लिए होगा SIT का गठन
उपराज्यपाल ने सोमवार को 1984 सिख दंगों की जांच के लिए SIT गठित
करने की केजरीवाल की मांग मान ली। जनलोकपाल बिल पर उन्होंने केजरीवाल को
नसीहत दी है कि वे संविधान के तहत काम करें।

No comments:
Post a Comment