नई दिल्ली. आम आदमी पार्टी (आप) में बगावत की आंधी चल रही है। विधायक विनोद कुमार बिन्नी ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर (तस्वीर में) आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल पर जबर्दस्त हमले किए। आम आदमी पार्टी ने विनोद कुमार बिन्नी
के आरोपों पर जवाब देते हुए उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया है। पार्टी
की ओर से मीडिया से मुखातिब हुए मुख्य प्रवक्ता योगेंद्र यादव ने कहा कि आप
में अनुशासनहीनता के लिए कोई जगह नहीं है। आम आदमी पार्टी के ताज़ा रुख का
जवाब देते हुए बिन्नी ने कहा है कि अगर मुद्दे उठाना अनुशासनहीनता है तो
वे 100 बार ऐसा करेंगे।
योगेंद्र ने कहा कि बिन्नी ने बीजेपी की भाषा बोल रहे हैं। उन्होंने
लोकसभा चुनाव के लिए टिकट मांगा था, लेकिन उन्हें मना कर दिया गया। इसी वजह
से वे अपनी भड़ास निकाल रहे हैं। योगेंद्र ने यह भी कहा कि पार्टी की
बैठकों में बिन्नी ने अपनी चिंताएं कभी जाहिर नहीं कीं। शीला दीक्षित के
खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच अब तक शुरू नहीं होने पर योगेंद्र यादव
ने सफाई दी, 'दिल्ली में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार हुआ है। इसकी जांच के
लिए एक प्रक्रिया चल रही है। हम किसी एक व्यक्ति के खिलाफ जांच नहीं
करेंगे। अगर हम किसी एक के पीछे पड़ जाएं तो आप लोग (मीडिया) ही हमारे पीछे
पड़ जाएंगे।'

No comments:
Post a Comment