Tuesday, January 7, 2014

WATCH PICS OF AIR INDIA AIRBUS CRASHLANDING IN JAIPUR NEWS IN HINDI

जयपुर. गुवाहाटी से दिल्ली जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट के टायर जयपुर में इमरजैंसी लैंडिंग करते हुए रविवार को फट गए थे। पायलट की सूझबूझ के कारण 172 लोगों की जान बच गईं। एयर इंडिया अपने पुराने और घटिया विमानों के लिए पूरी दुनिया में बदनाम है। एयर इंडिया दुनिया की तीसरी सबसे घटिया और गैरभरोसेमंद विमानन कंपनी है। इससे भी घटिया चाइना एयरलाइंस और टैम एयरलाइंस हैं। पिछले 30 सालों से विमानों की दुर्टनाओं के आंकड़ो पर नजर रखने वाली मॉनिटरिंग वेबसाइट ने ये जानकारी दी।  
 
http://www.bhaskar.com/article-hf/c-10-1737618-NOR.html?seq=1
 
 
दुनियाभर की 60 विमानन कंपनियों की तुलना के बाद हैमबर्ग की जेट एयरलाइनर क्रैश डाटा एवुलेशलन सेंटर ने हमारी विमान कंपनी को 58वां स्‍थान दिया है। सेंटर के अनुसार फिनएयर दुनिया की सबसे सुरक्षित और भरोसेमंद एयरलाइन है। इसके बाद एयर न्‍यूजीलैंड, कैथे पैसिफिक और इमेरिट्स का नंबर आता है। पिछले तीस सालों में टॉप नाइन कंपनियों का एक भी विमान क्रैश नहीं हुआ है। इतना ही नहीं, इन कंपनियों के पास तीस सरल पुराने विमान नहीं हैं।
 
रिपोर्ट के मुताबिक 2012 में 496 यात्रियों की विमान दुर्घटना में मौत हुई है जबकि 2011 में 494 लोगों की हुई थी। सबसे बड़ी दुर्घटना नाइजीरिया के दाना एयरपोर्ट में हुई थी जिसमें 169 यात्रियों की मौत हुई ती जबकि दूसरी पाकिस्तान के भोज एयरपोर्ट पर हादसा हुआ था जिसमें 127 लोगों की मौत हुई थी।
 

No comments:

Post a Comment

 

Blogger news

Blogroll

About