नई दिल्ली. केंद्रीय मंत्री शशि थरूर की पत्नी सुनंदा पुष्कर का
अंतिम संस्कार शाम 4.30 बजे होगा। शव का पोस्टमार्टम हो गया है।
पोस्टमार्टम में ऐसी कोई बात सामने नहीं आई है, जिससे शरीर में जहर होने की
बात का संकेत मिलता हो। हालांकि, उनके शरीर पर जख्म के निशान मिले हैं।
रिपोर्ट के मुताबिक सुनंदा की मौत सामान्य नहीं थी। डॉक्टर्स के मुताबिक
उनकी मौत अचानक हुई थी। डॉक्टरों का कहना है कि दवाओं की ओवरडोज भी मौत का
कारण हो सकती है। बायोलोजिकल सैंपल की जांच के बाद दो दिनों में
पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आएगी।
वहीं, पुलिस अब मामले में शशि थरूर का बयान लेगी। क्राइम ब्रांच की टीम भी आगे की जांच के लिए होटल लीला पहुंच गई है। पुलिस ने सुनंदा के नौकर और ड्राइवर से पूछताछ की है। इसमें पता चला है कि सुनंदा पिछले दिनों से केवल नारियल का जूस ही ले रही थी।
सुनंदा का शव एम्स से थरूर के सरकारी निवास पर ले जाया गया है। वहां से लोधी रोड स्थित श्मशान घाट ले जाया जाएगा। सुनंदा पुष्कर के शव का पोस्टमॉर्टम एम्स में डॉ. सुधीर गुप्ता की अगुवाई में तीन डॉक्टरों के पैनल ने किया। पूरी प्रक्रिया की वीडियो रिकॉर्डिंग करवाई गई। सुनंदा की मौत कैसे हुई? पोस्टमार्टम रिपोर्ट से इस सवाल का जवाब तो मिल जाएगा, लेकिन केस की जांच कर रही पुलिस टीम के लिए कई सवाल इस समय अहम बने हुए हैं। इनमें सबसे बड़ा सवाल यह है कि थरूर की ओर से होटल में दो कमरे (कमरा नंबर 342 और 345) क्यों बुक कराए गए थे?

No comments:
Post a Comment