नई दिल्ली. दिल्ली विधानसभा में जदयू के इकलौते विधायक शोएब इकबाल की धमकी के बाद 'आप' नेता कुमार विश्वास ने अपने विवादित बयान के लिए फिर से माफी मांग ली है। साथ ही, भाजपा पर तंज कसते हुए कहा है कि उसे भी अपने नेताओं के कर्मों के लिए माफी मांगने में देर नहीं करनी चाहिए।
विश्वास ने मुहर्रम को लेकर एक विवादित बयान दिया था, जिससे इकबाल
नाराज हो गए। लेकिन, जब केजरीवाल से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा
कि यह चार-पांच महीने पुरानी बात है। कुमार विश्वास ने व्यंग्य में ऐसा
कह दिया था। वह माफी भी मांग चुके हैं।
इकबाल का कहना है कि विश्वास के बयान
से धार्मिक भावना को ठेस पहुंची है। इसके बाद बीजेपी नेता मुख्तार
अब्बास नकवी ने भी कहा कि कुमार विश्वास को माफी मांगनी चाहिए। कुमार
विश्वास ने कहा है कि उन्होंने पहले भी इस बयान के लिए माफी मांग ली है।
उन्होंने कहा, 'अगर अब भी किसी को इस बयान से ठेस पहुंची है तो मैं फिर से
इसके लिए माफी मांगता हूं। विश्वास ने इसके बाद बीजेपी पर निशाना साधा।
उन्होंने कहा, 'बीजेपी को गडकरी, बंगारू लक्ष्मण और येदियुरप्पा के लिए माफी मांगनी चाहिए।'
शोएब ने धमकी दी थी कि कुमार विश्वास अपने एक बयान पर माफी नहीं मांगेंगे तो वह 'आप' की सरकार को समर्थन नहीं देंगे। उन्होंने कहा था कि वह इस मामले में केजरीवाल से बात करेंगे और विधानसभा में भी मुद्दा उठाएंगे। साथ ही, उन्होंने धमकी दी थी कि अगर माफी नहीं मांगी गई तो मामला और तूल पकड़ेगा।
शोएब इकबाल गरम मिजाज के नेता माने जाते हैं। तीन जनवरी को दिल्ली
विधानसभा में विश्वास मत पर चर्चा के दौरान भी वह गुस्सा हो गए थे।
उन्होंने सदन के भीतर ही कोट उतार कर भाजपा विधायक को ललकार दिया था और अपशब्द भी कहे थे (देखें, घटना की एक्स्क्लूसिव तस्वीरें)

No comments:
Post a Comment