नई दिल्ली. केंद्रीय मंत्री शशि थरूर की पत्नी सुनंदा पुष्कर के
शव का पोस्टमार्टम पूरा हो चुका है। उनका शव अब अस्पताल से घर ले जाया जा
रहा है। सुनंदा का अंतिम संस्कार शाम 4 बजे किया जाएगा। हालांकि अभी यह
साफ नहीं हो पाया है कि उनकी मौत की क्या वजह रही।
एम्स के निदेशक ने बताया कि पोस्टमार्टम के लिए तीन वरिष्ठ डॉक्टर्स का पैनल बनाया गया था, जिसकी अगुवाई डॉ. सुधीर गुप्ता कर रहे थे। पोस्टमार्टम करीब 2 घंटे तक चला। पारदर्शिता के लिए पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी भी की गई। सुनंदा पुष्कर के भाई भी एम्स के पोस्टमार्टम हाउस में मौजूद थे। सुनंदा की मौत पर राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने भी शोक व्यक्त किया है। सुनंदा का अंतिम संस्कार शनिवार शाम 4 बजे किया जाएगा।
सुनंदा की मौत की एक वजह दवाओं का ओवरडोज भी हो सकती है। हालांकि, असली कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ही सामने आएगा। शुक्रवार रात साढ़े आठ बजे उनका शव फाइव स्टार होटल लीला के कमरा नंबर 345 में मिला था। शनिवार को केंद्रीय मंत्री शशि थरूर को भी सीने में दर्द की शिकायत के बाद एम्स के आईसीयू में भर्ती कराना पड़ा। थरूर के नजदीकियों ने बताया कि वे पत्नी की मौत से सदमे में हैं और रात भर रोते रहे थे। इसी वजह से उनकी तबीयत बिगड़ गई। एम्स प्रवक्ता अमित गुप्ता ने बताया कि अब उनकी स्थिति पहले से बेहतर है और उन्हें थोड़ी देर में अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी।

No comments:
Post a Comment