Thursday, January 30, 2014

1984 Anti Sikh Riots: Latest Hindi News.

नई दिल्ली. 1984 के सिख विरोधी दंगों को लेकर कांग्रेस ऑफिस के बाहर सिख संगठनों ने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी हाथों में काले झंडे लेकर हाय-हाय के नारे लगा रहे थे। प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस ने बैरिकेड्स लगाए। गुस्साए प्रदर्शनकारियों ने एक बैरिकेड भी तोड़ दिया। (यह भी पढ़ें- लग रहे थे खून के बदले खून के नारे )
 
http://www.bhaskar.com/article/NAT-latest-news-in-hindi-1984-anti-sikh-riots-sikh-organization-protest-against-cong-4507017-NOR.html
 
 
सिख संगठन कांग्रेस उपाध्‍यक्ष राहुल गांधी के हाल ही में एक इंटरव्‍यू में दिए गए बयान को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। राहुल ने इंटरव्‍यू में स्‍वीकार किया था कि 1984 के सिख विरोधी दंगों में कुछ कांग्रेसी शामिल रहे होंगे। इन संगठनों की मांग है कि राहुल इन कांग्रेसियों के नाम बताएं और उनके खिलाफ कार्रवाई करें। प्रदर्शन कर रहे संगठनों में अकाली दल और दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी (SGPC) के लोग शामिल थे। उनकी ये भी मांग है कि सीबीआई राहुल का बयान दर्ज करे।
 
(फोटो: प्रदर्शन करते हुए सिख संगठन के कार्यकर्ता।)
 
 

No comments:

Post a Comment

 

Blogger news

Blogroll

About