Thursday, January 9, 2014

THERE IS HUGE BENEFIT IN NOT DECLARING RAHUL GANDHI A PM CANDIDATE NEWS IN HINDI

नई दिल्ली.  बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने गुरुवार को हैदराबाद में आरएसएस नेताओं के साथ मुलाकात की। बैठक में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने बीजेपी को नसीहत देते हुए कहा कि पार्टी को विधानसभा चुनावों के नतीजों से उत्साहित नहीं होना चाहिए। सूत्रों का कहना है कि मोहन भागवत ने आम आदमी पार्टी को बीजेपी के लिए बड़ा संकट बताया। भागवत ने बीजेपी के काम करने के तरीके पर भी नाराजगी जाहिर की।
 
http://www.bhaskar.com/article-ht/NAT-there-is-huge-benefit-in-not-declaring-rahul-gandhi-a-pm-candidate-4487798-NOR.html
 
 
भागवत ने  बीजेपी अध्यक्ष राजनाथ सिंह के माध्यम से पार्टी को नसीहत देते हुए कहा है कि उन्हें आम आदमी पार्टी सी सीख लेनी चाहिए। 'आप' को लोकसभा चुनावों में पार्टी के लिए खतरा बताते हुए संघ पदाधिकारियों ने कहा है कि केजरीवाल की पार्टी को गंभीरता से लेना होगा। 
 
संघ ने भारतीय जनता पार्टी की लोकसभा चुनावों की तैयारी को लेकर भी नाखुश जताई। संघ ने बीजेपी नेताओं को कहा है कि वह अपने कार्यों की समीक्षा करें। आरएसएस के एक नेता के मुताबिक, 'चुनाव के मद्देनजर बीजेपी की तैयारी बैठक का अहम एजेंडा रहा।'
बैठक में बीजेपी अध्यक्ष राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत, भैयाजी जोशी, सुरेश सोनी, दत्तात्रेय होसाबले मौजूद थे।  
 

No comments:

Post a Comment

 

Blogger news

Blogroll

About