नई दिल्ली. दिल्ली पुलिस के रवैये के मुद्दे को लेकर केजरीवाल की 'आप' और केंद्र की कांग्रेस सरकार के बीच तकरार बढ़ती जा रही है। अरविंद केजरीवाल अपने
धरने में दो भूमिकाएं एक साथ अदा कर रहे हैं, एक तरफ वह बतौर सीएम धरने पर
हैं तो साथ ही जनता की मांगों को लेकर प्रदर्शन करने वाले विपक्ष की भी
भूमिका निभा रहे हैं। दूसरी ओर दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष
अरविंदर सिंह ने लवली ने केजरीवाल
को सबसे बड़ा झूठा कहा है। उन्होंने आम आदमी पार्टी को चेतावनी देते हुए
कहा- अगर 'आप' जिम्मेदारी से भागती रही तो कांग्रेस उसे समर्थन देने के
फैसले को बदलने पर विचार कर सकती है।
इस पूरे मसले पर कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के
बीच तनाव भी बढ़ता जा रहा है। शायद केजरीवाल कांग्रेस के साथ गठबंधन से
बाहर आना चाह रहे हैं ताकि देश में कांग्रेस के खिलाफ जारी लहर का लोकसभा चुनावों में
फायदा उठाया जा सके। इस प्रदर्शन के बाद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी खुद
को करप्ट सिस्टम के खिलाफ लड़ने वाले दल के तौर पर प्रोजेक्ट कर सकेगी।
हालांकि केजरीवाल के इस प्लान के नुकसान भी हैं।

No comments:
Post a Comment