Friday, May 16, 2014

Election 2014 Vasundhra Listion Result In Temple

प्रदेश में चुनाव परिणाम को लेकर जहां भाजपा उत्साहित है, वहीं कांग्रेस में मायूसी छायी है। प्रदेश भाजपा कार्यालय में परिणाम से एक दिन पहले जैसे आने वाले जश्न की तैयारी की जा रही थी। भाजपा कार्यालय पर मतगणना के लाइव प्रसारण के लिए दो बड़ी स्क्रीन लगाई गई हैं। इधर कांग्रेस कार्यालय में गुरुवार को चहल-पहल भी नहीं दिखाई दी। यहां परिणाम को लेकर किसी प्रकार का उत्साह नहीं दिखाई दिया। प्रदेश कांग्रेस ने इसकी पूर्व तैयारी भी नहीं की है। लोकसभा क्षेत्रवार जहां जीत की संभावना है, वहीं पर थोड़ी चहल-पहल नजर आई। 
 चुनाव परिणाम के समय वसुंधरा त्रिपुरा सुंदरी मां के दरबार में
भाजपा के मीडिया सेल के संयोजक विनय कटियार ने बताया कि मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे शुक्रवार सुबह बांसवाड़ा के प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां त्रिपुरा सुंदरी जाएंगी। सुबह सवा सात बजे तलवाड़ा हेलिपैड से सीधे सड़क मार्ग द्वारा मंदिर पहुंचेंगी। पूजा-अर्चना के बाद सुबह 10:30 बजे तक मंदिर में रुकेंगी। यहीं पर प्रारंभिक रुझानों की जानकारी लेंगी। विधानसभा चुनाव के परिणाम भी राजे ने त्रिपुरा सुंदरी मंदिर में ही सुने थे। 

No comments:

Post a Comment

 

Blogger news

Blogroll

About