Friday, May 16, 2014

सोनिया और राहुल आगे, फिर पीछे हुईं स्मृति ईरानी

लोकसभा चुनाव की मतगणना शुरू हो गई है। यूपी की हाईप्रोफाइल सीट अमेठी और रायबरेली पर सबकी नजरें टिकी हैं। अमेठी से कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी और रायबरेली से सोनिया गांधी चुनाव मैदान में हैं। रायबरेली लोकसभा सीट की मतगणना आईटीआई गोराबाजार में शुरू हो गई है।  
 AMETHI LIVE: सोनिया और राहुल आगे, फिर पीछे हुईं स्मृति ईरानी
साल 2009 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी 4 लाख 81 हजार 490 वोट पाकर जीती थीं। दूसरे नंबर पर बसपा के आरएस कुशवाहा रहे थे। उन्‍हें 1 लाख 9 हजार 325 वोट मिले थे।

अमेठी सीट से राहुल गांधी को बीजेपी की स्मृति ईरानी से कड़ी चुनौती मिल रही है। वहां से आम आदमी पार्टी से कुमार विश्वास भी चुनाव मैदान में हैं। अमेठी और रायबरेली से सपा ने अपना उम्‍मीदवार नहीं उतारा है।
Read More.....

No comments:

Post a Comment

 

Blogger news

Blogroll

About