Thursday, May 15, 2014

Standing Ovation As A Farewell PM, 7 Race Course To Greet Modi's Renovation

एग्जिट पोल के आंकड़े भले ही मोदी की ताजपोशी के संकेत दे रहे हैं, लेकिन उससे कहीं पहले से प्रधानमंत्री के आधिकारिक निवास 7 रेसकोर्स रोड का रेनोवेशन तेज हो गया है। नए पीएम के स्वागत के लिए इसकी शक्ल-सूरत बदली जा रही है।
 
वहीं, प्रधानमंत्री डॉ.मनमोहन सिंह को आज उनके स्टाफ ने विदाई के दौरान स्टैंडिंग ओवेशन दिया। साउथ ब्लॉक में आयोजित इस छोटे से विदाई समारोह के पलों में कुछ आंखें भी नम दिखीं। इस मौके पर पीएमओ स्टाफ के तकरीबन 110 सदस्य मौजूद थे। मनमोहन सिंह 10 साल तक देश का नेतृत्व संभालने के बाद 17 तारीख को पीएम निवास छोड़ देंगे। 
मनमोहन को विदाई में स्टैंडिंग ओवेशन, पीएम हाउस का रेनोवेशन तेज
विदाई समारोह के पलों को जाहिर करते पीएमओ के अधिकारी ने बताया कि प्रधानमंत्री को एक पुष्प-गुच्छ भेंट किया गया और उनके सम्मान में सभी ने स्टैंडिंग ओवेशन भी दिया। उन्होंने बताया कि इस मौके पर मनमोहन ने अपने स्टाफ से कहा कि 'आप सभी के सहयोग और सेवाओं के लिए मैं आपका आभारी हूं। मेरी शुभकामनाएं आपके साथ हैं।' अधिकारी ने बताया कि इस मौके पर स्टाफ के कुछ सदस्यों जिनका डॉ. मनमोहन सिंह से सीधा वास्ता पड़ता था, उनकी आंखें भी नम हो गईं।

No comments:

Post a Comment

 

Blogger news

Blogroll

About