Friday, May 16, 2014

Prime Minister Manmohan Singh New House In New Delhi

भले ही चुनाव नतीजे आने में अभी दो दिन बचे हों, लेकिन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का आवास बदलने का काम मंगलवार को ही शुरू हो गया। तीन-मोतीलाल नेहरू मार्ग स्थित इस आवास में मेटल डिटेक्टर समेत अन्य साजो-सामान पहुंचाए जा रहे हैं। इस बीच प्रधानमंत्री की पत्नी गुरशरण कौर अपने नए आशियाने का जायजा लेने भी पहुंचीं। यह वही आवास है जहां दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित लंबे समय तक रही हैं।
 PICS: मनमोहन सिंह का नया आशियाना, देखने पहुंची पत्नी गुरशरण
प्रधानमंत्री के आधिकारिक आवास 7, रेस कोर्स रोड पर सामान की पैकिंग की जा रही है।  7 आरसीआर पर सामान बांधने, किताब, फूलदान और सिंह को दिए गए उपहारों की पैकिंग का काम तेजी से किया जा रहा है। मनमोहन सिंह जब 7 रेस कोर्स रोड से निशानी के तौर पर कुछ चीजें अपने साथ नए घर ले जाएंगे। प्रधानमंत्री या फिर पीएमओ को मिले कुछ खास गिफ्ट आइटम्‍स जैसे वॉल हैंग्गिस, पेंटिंग्‍स, वास और दूसरे सामानों के बीच गिफ्ट आइटम में किताबों की संख्‍या सबसे ज्‍यादा है। प्रधानमंत्री को ज्‍यादातर तोहफे विदेशी मेहमानों से मिले हैं। सूत्रों की मानें तो मनमोहन अपने साथ नए घर में कोई कीमती गिफ्ट लेकर नहीं जाएंगे।

No comments:

Post a Comment

 

Blogger news

Blogroll

About