Thursday, May 15, 2014

Counting Start In Maharashtra

महाराष्ट्र में 16वीं लोकसभा की सभी 48 लोकसभा सीटों पर मतगणना शुरू हो चुकी है। थोड़ी ही देर में महाराष्ट्र की सभी सीटों पर स्थिति साफ हो जाएगी। पूरे महाराष्ट्र में  मतगणना स्थल पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। महाराष्ट्र की 48 लोकसभा सीटों पर कुल 897 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। इन निर्वाचन क्षेत्रों के लिए राज्यभर में कुल 40 मतगणना केंद्र स्थापित किए गए हैं। इनमें से सबसे ज्यादा 4 केंद्र मुंबई में हैं। 
LIVE: महाराष्ट्र में एनडीए को बढ़त, कांग्रेस-एनसीपी के कई दिग्गज पीछे
राज्य में मतदान तीन चरणों में 10 अप्रैल, 17 अप्रैल और 24 अप्रैल को हुआ था। पहले चरण के अंतर्गत विदर्भ की 10 सीटें शामिल थीं जबकि दूसरे चरण में मराठवाड़ा और महाराष्ट्र के 19 निर्वाचन क्षेत्र शामिल थे। तीसरे और अंतिम चरण में मुंबई और उत्तर महाराष्ट्र की शेष 19 सीटों पर मतदान हुआ था। महाराष्ट्र में कुल 60.42 प्रतिशत मतदान हुआ था। यहां कुल 8.06 करोड़ योग्य मतदाताओं में से 4.87 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था।

No comments:

Post a Comment

 

Blogger news

Blogroll

About