Friday, May 16, 2014

दिल्ली की सातों सीटों पर बीजेपी का कब्जा, कांग्रेस को पछाड़ AAP दूसरे नंबर पर रही

नई दिल्ली। देशभर की तरह दिल्ली में कांग्रेस को करारी हार का मुंह देखना पड़ा है। दिल्ली से कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया है। बीजेपी को सातों सीटों पर जीत मिली है, जबकि विधानसभा चुनाव में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाली आम आदमी पार्टी का खाता भी नहीं खुल सका। 
LIVE: दिल्ली की सातों सीटों पर बीजेपी का कब्जा, कांग्रेस को पछाड़ AAP दूसरे नंबर पर रही
कांग्रेस का बुरा हाल
2009 के लोकसभा चुनाव में दिल्ली की सातों सीटों पर कब्जा जमाने वाली कांग्रेस के लिए यह चुनाव एक सदमे की तरह रहा है। कांग्रेस न सिर्फ सातों सीटें हारी बल्कि पार्टी किसी भी सीट पर दूसरे नंबर पर नहीं आ सकी। कांग्रेस के दिग्गजों को दिल्ली में करारी हार का मुंह देखना पड़ा। तीन केंद्रीय मंत्री अजय माकन, कृष्‍णा तीरथ और कपिल सिब्बल चुनाव हार गए।


No comments:

Post a Comment

 

Blogger news

Blogroll

About