दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र माने जाने वाले भारत में 16वें
लोकसभा चुनावों के नतीजे सामने आ रहे हैं। शुरुआती रुझानों में भारतीय जनता
पार्टी को बहुमत मिलता दिख रहा है और कांग्रेस की हालत खराब है। भारत सहित
अंतरराष्ट्रीय मीडिया में भी लोकसभा चुनावों की चर्चा जोरों पर है, लेकिन
पाकिस्तान के चकवाल जिले के गाह में माहौल गमगीन है। जी हां, ये वही गांव
है, जहां 10 साल तक भारत के प्रधानमंत्री रहे मनमोहन सिंह का जन्म हुआ था।
भारतीय आम चुनाव के शुरुआती नतीजों में कांग्रेस को मिलती हार से गाह
गांव के लोग चिंतित हैं। भारत के बदलते राजनैतिक परिदृश्य पर चर्चा करते
हुए गाह के 81 वर्षीय गुलाम मोहम्मद खान कहते हैं, "मैं अपने पुराने सहपाठी
मनमोहन सिंह की पार्टी की जीत की दुआ कर रहा हूं।"
No comments:
Post a Comment