Thursday, May 15, 2014

2014 Lok Sabha Elections: Counting Of Votes Today

16 वीं लोकसभा के लिए शुरुआती रुझान आने लगे हैं। दिल्ली के पहले रुझानों में बीजेपी को बढ़त मिलती दिख रही है। चांदनी चौक सीट से बीजेपी के हर्षवर्धन और नई दिल्ली सीट से बीजेपी की मीनाक्षी लेखी आगे चल रही हैं। सुबह 8 बजे से देशभर के 989 मतगणना केंद्रों पर काउंटिंग शुरू हो गई। इसके साथ ही दिल्ली के 7 मतगणना केंद्रों पर कड़े पहरे के बीच काउंटिंग शुरू हो गई है। पूरे देश में मतगणना के दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था का इंतजाम किया गया है।
 LIVE: शुरुआती रुझानों में बीजेपी आगे, चांदनी चौक से हर्षवर्धन तो नई दिल्ली से मीनाक्षी आगे
दिल्ली की 7 लोकसभा सीटों के लिए 150 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला आज होना वाला है। करीब साढ़े नौ बजे से रुझान आने लगेंगे और दोपहर एक बजे तक तस्वीर साफ हो जाएगी कि दिल्ली के किन सात दिग्गजों को जनता ने अपना प्रतिनिधि चुना है। राजधानी के सात मतगणना केंद्रों पर काउंटिंग के लिए व्यापक बंदोबस्त किए गए हैं। 20 हजार से अधिक ईवीएम मशीनों की सुरक्षा के लिए तीन स्तरीय सुरक्षा घेरा बनाया गया है।

No comments:

Post a Comment

 

Blogger news

Blogroll

About