लोकसभा चुनाव की मतगणना शुरू हो गई है। सबकी नजरें यूपी की
सबसे हाईप्रोफाइल सीट वाराणसी के नतीजे पर टिकी हैं। वाराणसी सीट से बीजेपी
के पीएम प्रत्याशी नरेंद्र मोदी चुनाव मैदान में हैं। उनको टक्कर देने के लिए 'आप' से अरविंद केजरीवाल चुनाव मैदान में हैं।
वाराणसी सीट पर 12 मई को 55.22 फीसदी मतदान हुआ था। कुल 42 प्रत्याशी
चुनाव लड़े हैं। इनमें प्रमुख प्रत्याशियों में भाजपा से नरेंद्र मोदी,
कांग्रेस से अजय राय, सपा से कैलाश नाथ चौरसिया, बसपा से विजय प्रकाश
जायसवाल, 'आप' से अरविंद केजरीवाल प्रमुख उम्मीदवार हैं।
No comments:
Post a Comment