Thursday, May 15, 2014

Modi Security Cover Lok Sabha Election IB Terrorist Threats

. भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्‍मीदवार नरेंद्र मोदी ने चुनाव प्रचार में सबसे बाजी मारते हुए पूरे देश में करीब 3 लाख किमी का सफर किया। इस दौरान उनकी सुरक्षा की चिंताओं को देखते हुए हाल में उनकी एनएसजी सुरक्षा घेरे में और बढ़ोतरी की गई। सूत्रों का कहना है कि खुफिया एजेंसियों को ऐसी सूचनाएं मिली रही थीं कि मोदी की जान को खतरा है, उसी के बाद यह कदम उठाया गया। पहले भी इस तरह की खबरें आती रही हैं कि आतंकवादी मोदी को निशाना बना सकते हैं। हाल में गिरफ्तार किए गए कुछ आतंकवादियों ने भी ऐसे संकेत दिए थे कि मोदी उनके निशाने पर हैं।
 जानिए, ड्रोन की मदद से मोदी को कैसे दी गई सुरक्षा
 पटना के गांधी मैदान में मोदी की रैली के दौरान धमाका भी हुआ था। इन सभी खतरों के मद्देनजर मोदी जबर्दस्‍त सुरक्षा घेरे में रहते हैं। एनएसजी कमांडो के साथ-साथ स्‍थानीय पुलिस के कई जवान चौबीसों घंटे मुस्‍तैदी से उनकी सुरक्षा करते हैं। हालांकि, मोदी को अभी तक एसपीजी सुरक्षा नहीं मिली है।
Read More......

No comments:

Post a Comment

 

Blogger news

Blogroll

About