नई दिल्ली. सरकार बनाते ही नरेंद्र मोदी सबसे
पहले जो दो बड़े फैसले लेने वाले हैं, उसमें उनकी दोनों प्राथमिकताएं नजर
आएंगी। महंगाई जैसे हर व्यक्ति से जुड़े मामले पर वे सप्लाई सिस्टम में
सुधार कर लोगों को राहत देना चाहते हैं। दूसरी ओर 25 हजार करोड़ रुपए के
भारी-भरकम बजट से वे गंगा के लिए एक बड़ी योजना सामने लाने जा रहे हैं।
योजना पांच साल के भीतर इसे खूबसूरत और साफ-सुथरा बनाने की है।

नरेंद्र मोदी सरकार की कैबिनेट तैयार करने में जुटे हैं, तो दूसरी ओर सरकार से जुड़े लोग सबसे बड़ी चुनौती यानी महंगाई से निपटने की तैयारी में। यूपीए सरकार रिजर्व बैंक के जरिए महंगाई पर काबू पाने की कोशिश करती रही, लेकिन मोदी सरकार इसका इलाज सप्लाई की तरफ से करने जा रही है।

No comments:
Post a Comment