16वीं लोकसभा चुनाव के लिए सोमवार को वोटिंग खत्म हो गई। सभी
पार्टियों और उनके प्रत्याशियों और राजनीतिक पंडितों को 16 मई को मतगणना का
इंतजार है। इसी के साथ ही सभी न्यूज चैनलों और मीडिया ने एग्जिट पोल बताने
शुरू कर दिए हैं। सभी एग्जिट पोलों में मोदी की जबरदस्त धूम देखी जा रही
है।
सभी एग्जिट पोल में इस बार भाजपा की लहर बड़े पैमाने पर देखी जा रही
है। खास बात यह है कि सभी इस बार मोदी का प्रधानमंत्री बनना तय मान रहे
हैं। सभी एनडीए को स्पष्ट बहुमत दे रहे हैं। वहीं, एग्जिट पोल में यूपीए की
हालत काफी खराब दिखाई दे रही है।
No comments:
Post a Comment