Monday, December 30, 2013

FAROOQ SHEIKH'S BODY TO BE BROUGHT BACK TO INDIA FOR FUNERAL NEWS IN HINDI

मुंबई. मशहूर फिल्म अभिनेता फारुख शेख का अंतिम संस्कार सोमवार को होगा। उनका शुक्रवार रात को दुबई में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। इसके बाद रविवार को उनका शव भारत लाया गया। फारुख शेख का अंतिम संस्‍कार मुंबई के अंधेरी स्थित चार बंगला में किया जाएगा। उन्‍हें मां फरीदा की कब्र के पास ही दफनाया जाएगा। फारुख की मां का निधन 2011 में हो गया था।
 
http://www.bhaskar.com/article/NAT-farooq-sheikhs-body-to-be-brought-back-to-india-for-funeral-4478708-PHO.html
 
 
उनके निधन की खबर से बॉलीवुड आहत है। इंडस्ट्री के कई लोगों ने इस शेख की मौत पर दुख व्यक्त किया है और उनके दुनिया के जाने को सिनेमा की एक बड़ी क्षति बताया है।  
 
वह न केवल उम्‍दा कलाकार थे, बल्कि बेहद अच्‍छे इंसान भी थे। जम्‍मू कश्‍मीर में आतंकवाद की भेंट चढ़ गए एक शख्‍स की विधवा श्रुति कांबले को इस बात का गम है कि वह शेख को उनकी महानता के लिए शुक्रिया तक नहीं कह सकीं। पति की मौत के बाद से ही कांबले और उनके दो बेटों को एक शख्‍स लगातार मदद दे रहा था। उन्‍हें शनिवार को पता चला कि वह शख्‍स फारुख शेख थे। 
 
फिल्मों के अलावा नाटक, रंगमंच और सिनेमा लेखन में अपनी खास पहचान बनाने वाले फारुख शेख छुट्टी मनाने दुबई गए थे। वहीं उन्‍हें दिल का दौरा पड़ा और  65 वर्षीय इस अभिनेता में दुबई के अस्‍पताल में शुक्रवार रात अंतिम सांस ली।

Friday, December 27, 2013

GULBARG SOCIETY MASSACRE CASE NEWS IN HINDI

नई दिल्‍ली. गुजरात दंगा मामले में अहमदाबाद मेट्रोपॉलिटन कोर्ट की ओर से नरेंद्र मोदी को क्‍लीन चिट दिए जाने पर सामाजिक कार्यकर्ता मल्लिका साराभाई ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्‍होंने मोदी के साथ-साथ न्‍यायपालिका और राजनीतिक व्‍यवस्‍था पर सीधे कटाक्ष करते हुए कहा- हमारे देश में न्‍यायालय भी राजनीति से अछूते नहीं हैं। 
 
 
http://www.bhaskar.com/article/NAT-news-for-narendra-modi-in-hindi-on-gulbarg-society-massacre-case-4476813-PHO.html
 
 
कोर्ट ने जो फैसला सुनाया है, उससे अलग कोई निर्णय आने की उम्‍मीद भी नहीं थी, क्‍योंकि अदालत को सबूत ही नहीं मिले होंगे, लेकिन मोदी को अपनी अंतरआत्‍मा से सवाल पूछना चाहिए। साराभाई ने कहा कि इसमें कोई शक नहीं है कि गुजरात में हर कोई नरेंद्र मोदी से डरता है।
 
 

Thursday, December 26, 2013

NARENDRA MODI GUJARAT RIOTS 2002:GUJARAT RIOTS NARENDRA MODI NOT GUILTY

अहमदाबाद. गुजरात दंगा मामले में अहमदाबाद मेट्रोपॉलिटन कोर्ट ने नरेंद्र मोदी को क्‍लीन चिट दे दी है। इसके साथ ही मोदी के  मिशन पीएम की राह का एक बड़ा रोड़ा हट गया है। उन पर अब गुजरात दंगों से जुड़ा कोई आपराधिक आरोप नहीं रहा और इस तरह भाजपा उन्‍हें 'बेदाग' बता कर आगामी चुनाव में वोट मांगेगी। लोकसभा चुनाव में अगर भाजपा जीतती है तो मोदी के नाम पर असहमत होने वाली पार्टियों को मनाना भी अब भाजपा के लिए आसान हो सकता है। जदयू ने मोदी पर दंगों का दाग लगा होने का हवाला देकर ही भाजपा से नाता तोड़ लिया। 
 
http://www.bhaskar.com/article-ht/NAT-gujarat-riots-narendra-modi-zakia-jafri-petition-4475061-PHO.html
 
 
 
लेकिन, गुरुवार को आए कोर्ट के फैसले से मोदी की राह के सारे रोड़े  नहीं हट गए हैं। एक रोड़ा तो गुरुवार को ही केंद्र सरकार ने खड़ा किया। केंद्रीय कैबिनेट ने एक लड़की की जासूसी मामले मकी जांच के लिए आयोग गठन को मंजूरी देकर। इसके अलावा भी अभी कई चुनौतियां हैं, जिनसे निपटे बिना मोदी का पीएम की कुर्सी तक पहुंचना आसान नहीं होगा। 
 

Monday, December 23, 2013

AAM AADMI PARTY: ARVIND KEJRIWAL ANNOUNCES TO FORM THE AAP GOVERNMENT IN DELHI

नई दिल्‍ली. विधानसभा चुनाव नतीजे आने के करीब 15 दिन बाद आखिरकार दिल्‍ली में सरकार बनने का रास्‍ता साफ हो गया। अरविंद केजरीवाल ने उप राज्‍यपाल नजीब जंग से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश किया। केजरीवाल सरकार के मुखिया होंगे और शपथ ग्रहण समारोह 26 दिसंबर को रामलीला मैदान में हो सकता है। उप राज्‍यपाल ने शपथ ग्रहण समारोह के लिए रामलीला मैदान का सुझाव दिया है। राष्‍ट्रपति ने निर्देश दिए हैं कि उप राज्‍यपाल शपथ ग्रहण की तारीख और स्‍थान तय कर लें।

http://www.bhaskar.com/article/c-99-181568-NOR.html


इससे पहले केजरीवाल और आप के अन्‍य बड़े नेताओं ने सोमवार को प्रेस कांफ्रेंस में एलान किया कि वह दिल्‍ली में सरकार बनाएंगे। प्रेस कांफ्रेंस से पहले कौशांबी स्थित अरविंद केजरीवाल के घर पर 'आप' के बड़े नेताओं की बैठक हुई, जिसमें दिल्‍ली में सरकार बनाने का फैसला लिया गया।
बैठक के बाद पत्रकारों से बात करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा, 'आप चंद लोगों की पार्टी नहीं सबकी पार्टी है। एक हफ्ते में हमने वेबसाइट, एसएमएस और जनसभाओं के जरिये जनता से राय मांगी। नतीजे आए कि आप को सरकार बनानी चाहिए। आप दिल्ली में सरकार बनाएगी।' 
आप नेता मनीष सिसौदिया ने बताया कि पिछले हफ्ते हुए जनमत संग्रह के दौरान 6 लाख 97 हजार 370 लोगों की राय मिली। 74 फीसदी लोगों ने इंटरनेट के जरिये सरकार बनाने के पक्ष में अपनी राय दी। 5 लाख 23 हजार 183 लोगों ने एसएमएस भेजे। आप ने दिल्‍ली में 280 सभाएं की। 257 सभाओं में लोगों ने सरकार बनाने का समर्थन किया जबकि 23 सभाओं में लोग सरकार नहीं बनाने में पक्ष में थे। यह देश में राजनीति बदलने की ऐतिहासिक शुरुआत है।

सीएम बनने के सवाल पर मनीष ने कहा, 'आप ने पहले अरविंद को सीएम बनाया था, इसके बाद घोषणापत्र में भी उनके लिए सहमति जताई थी। इस बीच अफवाह उड़ी कि किसी और को सीएम बनाया जाएगा लेकिन हम यह साफ करते हैं कि अरविंद ही सीएम होंगे।'  28 सीटें जीतने वाली आम आदमी पार्टी को कांग्रेस ने बाहर से समर्थन देने का एलान किया है। (पढें- कैसा हो सकता है सरकार का स्‍वरूप, कौन-कौन बन सकते हैं मंत्री?) 
 

Saturday, December 21, 2013

DEVYANI KHOBRAGADE CASE LATEST NEWS INDIA AND US HINDI NEWS

नई दिल्ली.  भारतीय राजनयिक देवयानी खोब्रागडे पर आरोप लगाने वाली जिस संगीता रिचर्ड का पता लगाने की कोशिश भारतीय एजेंसियां कर रही हैं, उसका पता चल गया है। संगीता इन दिनों न्यूयॉर्क के मैनहैटन इलाके में नौकरी कर रही है। रिचर्ड को न्यूयॉर्क की एक गैर सरकारी संस्था सेफ होराइजन ने पनाह दी हुई है। सेफ होराइजन संगीता को कानूनी सलाह दिलाने में भी मदद कर रही है। इस संस्था का दावा है कि उसकी पहल पर संगीता रिचर्ड को नौकरी मिली है। सेफ होराइजन की प्रवक्ता ने कहा, 'रिचर्ड के बारे में हमारी संस्था को इसी साल जुलाई में जानकारी मिली थी। हम उसकी मदद कर रहे हैं।' 
 
http://www.bhaskar.com/article/NAT-devyani-khobragade-case-latest-news-india-and-us-4470983-NOR.html
 
 
इससे पहले आई खबरों में संगीता को लापता बताया गया था। अमेरिकी विदेश विभाग की प्रवक्ता मेरी हर्फ ने बताया कि संगीता नवंबर 2012 में देवयानी के साथ ही न्यूयॉर्क आई थी। देवयानी ने उसे दूसरी जगह काम करने की इजाजत नहीं दी। तब संगीता 23 जून 2013 को बिना बताए देवयानी का अपार्टमेंट छोड़ कर चली गई। इस मामले में न्यूयॉर्क स्थित अमेरिकी विदेश विभाग में उसके लापता होने की सूचना दर्ज कराई गई थी। देवयानी ने कहा कि संगीता को कहीं और काम करने की इजाजत इसलिए नहीं दी क्योंकि संगीता ऑफिशियल पासपोर्ट पर आई थी। इसमें कहीं और काम करने की अनुमति नहीं दी जा सकती थी। हर्फ ने माना कि भारतीय और अमेरिकी कानूनों में फर्क है। 
 
 
इस बीच, अमेरिका की सड़कों पर देवयानी के घर में काम कर चुकी संगीता रिचर्ड के समर्थन में प्रदर्शन हो रहे हैं। भारत में अमेरिका विरोधी प्रदर्शनों का भी सिलसिला जारी है।

Friday, December 20, 2013

DEVYANI KHOBRAGADE AMERICA MUST APOLOGY FORMER US OFFICIAL NEWS IN HINDI

 
 
http://www.bhaskar.com/article/NAT-usa-still-denying-new-id-card-to-devyani-4469987-NOR.html
 
नई दिल्ली/न्यूयॉर्क. अमेरिका ने देवयानी खोब्रागडे के मामले में एक बार फिर अपना रुख कड़ा कर दिया है। अमेरिका ने भारत की उस मांग को खारिज कर दिया है जिसमें कहा गया था कि देवयानी के खिलाफ वीजा धोखाधड़ी का मुकदमा वापस लिया जाए। अमेरिकी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मैरी हर्फ ने इसे कानून के पालन का मामला बताया है। हर्फ ने कहा, 'हम इस तरह के मामलों को बड़ी गंभीरता से लेते हैं। हम हर साल दुनिया भर के राजनयिकों को यह बताते हैं कि अगर वे अपना स्टाफ लेकर अमेरिका आते हैं तो उन्हें यहां के कानूनों का पालन करना पड़ेगा। हम उन शर्तों को साफ करते हैं और इनके उल्लंघन के मामलों को बड़ी गंभीरता से लेते हैं।'  
 
इससे पहले भारतीय राजनयिक देवयानी खोबरागड़े के मामले में अमेरिका ने खेद जताया था। लेकिन भारत सरकार ने साफ कर दिया था कि सिर्फ खेद जताने से बात नहीं बनेगी। अमेरिका को माफी मांगनी होगी और देवयानी के खिलाफ दर्ज केस वापस लेना होगा। संसदीय कार्य मंत्री कमलनाथ ने गुरुवार को सरकार के रुख की जानकारी दी थी। उन्होंने कहा था कि ‘अमेरिकी विदेश मंत्री जॉन केरी द्वारा अफसोस जताने का दिखावा नहीं चलेगा। जिस तरह से उन्होंने मामले को निपटाया, उनका व्यवहार और रवैया... सब पर हमें ऐतराज है। उन्हें माफी मांगनी होगी। गलती स्वीकार करनी होगी। तभी भारत संतुष्ट होगा।’ 
 
 
दूसरी ओर, अमेरिका भले ही कपड़े उतरवा कर भारतीय राजनयिक देवयानी खोब्रागडे की ली गई तलाशी को सही बता रहा हो, लेकिन उसके अपने अफसर ही इसे गलत बता रहे हैं। पूर्व राष्‍ट्रपति बिल क्लिंटन के साथ काम कर चुके वरिष्‍ठ अफसर ने साफ कहा है कि अमेरिका ने देवयानी के साथ गलत किया है और इसके लिए उसे माफी मांगनी चाहिए। उधर, देवयानी के पिता ने भी अमेरिका पर सख्‍त रुख अख्तियार कर लिया है। उन्‍होंने कहा है कि अगर उनकी बेटी पर लगे आरोप अमेरिका ने वापस नहीं लिए तो वह अनशन पर बैठ जाएंगे।  

Thursday, December 19, 2013

USA WANTS INDIA TO FOLLOW VIENNA CONVENTION IN DEVYANI ISSUE

नई दिल्ली/वाशिंगटन. अमेरिका में तैनात भारतीय राजनयिक देवयानी खोब्रागडे का तबादला कर दिया है। उन्‍हें न्‍यूयॉर्क स्थित स्‍थायी मिशन में भेज दिया गया है। ऐसा इसलिए किया गया है ताकि उनके लिए राजनयिकों को मिलने वाली छूट सुनिश्चित कराई जा सके। तबादले के बाद देवयानी को नए डिप्‍लोमेटिक कार्ड के लिए यूएन सेक्‍ट्रेट में अर्जी देनी होगी, जो कि क्‍लीयरेंस के लिए अमेरिकी विदेश विभाग के पास जाएगा। उस वक्‍त देखने वाली बात होगी कि अमेरिका क्‍या कदम उठाता है। वह देवयानी को डिप्‍लोमेटिक इम्‍यूनिटी देता है या नहीं? दूसरी ओर देवयानी का परिवार अमेरिका के लिए रवाना हो गया है। 
 
http://www.bhaskar.com/article/NAT-usa-wants-india-to-follow-vienna-convention-in-devyani-issue-4467793-NOR.html
 
 
उधर, अमेरिका कपड़े उतरवा कर देवयानी की तलाशी लेने मे मामले में न सिर्फ खुद को सही ठहरा रहा है, बल्कि उसने भारत को आंखें भी दिखाई हैं। हालांकि‍, भारत ने अपनी महिला डिप्‍लोमैट के साथ हुई बदसलूकी पर कड़ा रुख अपनाया है। भारत का यह रुख देवयानी के उस ई-मेल की प्रतिक्रिया के तौर पर देखा जा रहा है जिसमें भारतीय डिप्‍लोमैट ने अपने आईएफएस साथियों को भेजकर अपने साथ हुई बदसलूकी का ब्‍यौरा दिया है।
 
देवयानी ने बताया है कि अमेरिका में उनके कपड़े उतार कर तलाशी ली गई थी। उन्हें हथकड़ी लगाई गई। अपराधियों के साथ हवालात में रखा गया। उनका कैविटी टेस्ट भी किया गया जो केवल अपराधियों का होता है। डीएनए टेस्ट भी किया गया। गिरफ्तारी के दौरान देवयानी कई बार रो पड़ी थीं। हालांकि, उन्‍होंने अपनी गरिमा बनाए रखी, क्‍योंकि वह अमेरिका में अपने देश का प्रतिनिधित्‍व कर रही थीं।

 

Blogger news

Blogroll

About