Showing posts with label news headlines. Show all posts
Showing posts with label news headlines. Show all posts

Friday, December 20, 2013

DEVYANI KHOBRAGADE AMERICA MUST APOLOGY FORMER US OFFICIAL NEWS IN HINDI

 
 
http://www.bhaskar.com/article/NAT-usa-still-denying-new-id-card-to-devyani-4469987-NOR.html
 
नई दिल्ली/न्यूयॉर्क. अमेरिका ने देवयानी खोब्रागडे के मामले में एक बार फिर अपना रुख कड़ा कर दिया है। अमेरिका ने भारत की उस मांग को खारिज कर दिया है जिसमें कहा गया था कि देवयानी के खिलाफ वीजा धोखाधड़ी का मुकदमा वापस लिया जाए। अमेरिकी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मैरी हर्फ ने इसे कानून के पालन का मामला बताया है। हर्फ ने कहा, 'हम इस तरह के मामलों को बड़ी गंभीरता से लेते हैं। हम हर साल दुनिया भर के राजनयिकों को यह बताते हैं कि अगर वे अपना स्टाफ लेकर अमेरिका आते हैं तो उन्हें यहां के कानूनों का पालन करना पड़ेगा। हम उन शर्तों को साफ करते हैं और इनके उल्लंघन के मामलों को बड़ी गंभीरता से लेते हैं।'  
 
इससे पहले भारतीय राजनयिक देवयानी खोबरागड़े के मामले में अमेरिका ने खेद जताया था। लेकिन भारत सरकार ने साफ कर दिया था कि सिर्फ खेद जताने से बात नहीं बनेगी। अमेरिका को माफी मांगनी होगी और देवयानी के खिलाफ दर्ज केस वापस लेना होगा। संसदीय कार्य मंत्री कमलनाथ ने गुरुवार को सरकार के रुख की जानकारी दी थी। उन्होंने कहा था कि ‘अमेरिकी विदेश मंत्री जॉन केरी द्वारा अफसोस जताने का दिखावा नहीं चलेगा। जिस तरह से उन्होंने मामले को निपटाया, उनका व्यवहार और रवैया... सब पर हमें ऐतराज है। उन्हें माफी मांगनी होगी। गलती स्वीकार करनी होगी। तभी भारत संतुष्ट होगा।’ 
 
 
दूसरी ओर, अमेरिका भले ही कपड़े उतरवा कर भारतीय राजनयिक देवयानी खोब्रागडे की ली गई तलाशी को सही बता रहा हो, लेकिन उसके अपने अफसर ही इसे गलत बता रहे हैं। पूर्व राष्‍ट्रपति बिल क्लिंटन के साथ काम कर चुके वरिष्‍ठ अफसर ने साफ कहा है कि अमेरिका ने देवयानी के साथ गलत किया है और इसके लिए उसे माफी मांगनी चाहिए। उधर, देवयानी के पिता ने भी अमेरिका पर सख्‍त रुख अख्तियार कर लिया है। उन्‍होंने कहा है कि अगर उनकी बेटी पर लगे आरोप अमेरिका ने वापस नहीं लिए तो वह अनशन पर बैठ जाएंगे।  

Thursday, November 7, 2013

Congress Strategising Against Modi.

नई दिल्ली. साल 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को सत्‍ता में लाने के लिए जहां नरेंद्र मोदी ने कमर कस ली है, वहीं कांग्रेस भी उन्‍हें रोकने के लिए हर दांव आजमा रही है। व्‍यक्तिगत हमले से लेकर नीतिगत सरकारी फैसलों तक के जरिए मोदी और बीजेपी की काट सुनिश्चित करने की कोशिश है।
 
Narendra Modi
 
 
ताजा बयान में केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री जयराम रमेश ने मोदी को निशाने पर लिया है। उन्‍होंने कहा कि अगर चुनाव में मोदी हार गए तो वह खत्‍म हो जाएंगे। उन्‍होंने कांग्रेस को हाथी और बीजेपी को लोमड़ी भी करार दिया। एक इंटरव्यू में रमेश ने इशारों में मोदी की तुलना जर्मनी के पूर्व तानाशाह हिटलर से की। कांग्रेस के शीर्ष नेता मोदी की रैलियों पर हो रहे खर्च को भी मुद्दा बनाने की कोशिश कर रहे हैं।

Thursday, September 12, 2013

अब बागपत सुलगा: गाजियाबाद में हिरासत में लिए गए केंद्रीय मंत्री अजित सिंह !


मेरठ/मुजफ्फरनगर/बागपत.  केंद्रीय मंत्री और रालोद अध्‍यक्ष अजित सिंह को गाजियाबाद में रोक कर एहतियातन हिरासत में ले लिया गया। वह पश्चिमी यूपी के दंगाग्रस्‍त इलाकों का दौरा करना चाह रहे थे।




 

Blogger news

Blogroll

About