Showing posts with label manmohan singh press conference news in hindi. Show all posts
Showing posts with label manmohan singh press conference news in hindi. Show all posts

Friday, January 3, 2014

MANMOHAN SINGH PRESS CONFERENCE NEWS IN HINDI

नई दिल्ली. प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने शुक्रवार को नेशनल मीडिया सेंटर में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में भारतीय जनता पार्टी के प्रधानमंत्री पद के उम्‍मीदवार नरेंद्र मोदी पर हमला बोला। उन्‍होंने कहा कि अगर मोदी प्रधानमंत्री बने तो देश तबाह हो जाएगा। इसके जवाब में शुक्रवार दोपहर भाजपा प्रेस कॉन्‍फ्रेंस बुलाकर पीएम और कांग्रेस पर हमला बोला।राज्‍यसभा में नेता प्रतिपक्ष अरुण जेटली ने मनमोहन सरकार को पूरी तरह विफल करार दिया। जेटली ने शुक्रवार को बुलाई गई मनमोहन की प्रेस कॉन्‍फ्रेंस को औपचारिकता बताया।
 
http://www.bhaskar.com/article-ht/NAT-latest-news-in-hindi-why-the-pm-decided-to-break-his-silence-4482993-PHO.html?seq=1
 
 
उन्‍होंने कहा कि महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्‍टाचार मनमोहन सरकार की देन हैं और देश को तबाह करने के लिए ये तीनों काफी हैं। उन्‍होंने भ्रष्‍टाचार पर मनमोहन के तर्क को बेतुका बताया। जेटली ने कहा कि खुद मनमोहन ने अपनी नाकामी कबूल की हैं। उन्‍होंने कहा कि पीएम के नेतृत्‍व को देश नकार चुका है। उन्‍होंने कहा कि पीएम ने मोदी के बारे में जो भी कहा वह उनके पद की गरिमा के खिलाफ है।

 

Blogger news

Blogroll

About