Showing posts with label congress news in hindi. Show all posts
Showing posts with label congress news in hindi. Show all posts

Thursday, May 15, 2014

2014 General Election Exit Poll Survey

 16वीं लोकसभा चुनाव के लिए सोमवार को वोटिंग खत्म हो गई। सभी पार्टियों और उनके प्रत्याशियों और राजनीतिक पंडितों को 16 मई को मतगणना का इंतजार है। इसी के साथ ही सभी न्यूज चैनलों और मीडिया ने एग्जिट पोल बताने शुरू कर दिए हैं। सभी एग्जिट पोलों में मोदी की जबरदस्त धूम देखी जा रही है।
 यूपी में बीजेपी को मिल सकती 50 से अधिक सीट
सभी एग्जिट पोल में इस बार भाजपा की लहर बड़े पैमाने पर देखी जा रही है। खास बात यह है कि सभी इस बार मोदी का प्रधानमंत्री बनना तय मान रहे हैं। सभी एनडीए को स्पष्ट बहुमत दे रहे हैं। वहीं, एग्जिट पोल में यूपीए की हालत काफी खराब दिखाई दे रही है।

Thursday, April 3, 2014

Congress Candidate From Gautam Budh Nagar Ramesh Tomar Joins BJP.

नई दिल्‍ली. गौतमबुद्ध नगर (नोएडा) से कांग्रेस उम्‍मीदवार रमेश तोमर मतदान से सात दिन पहले, गुरुवार को बीजेपी में शामिल हो गए। रमेश के पार्टी छोड़ने के बाद कांग्रेस इस सीट से चुनावी रेस से बाहर हो गई है। ऐसा इसलिए क्‍योंकि यहां से नामांकन दाखिल करने का वक्‍त बीत चुका है और कांग्रेस किसी दूसरे उम्‍मीदवार को खड़ा नहीं कर सकती है। तोमर के इस कदम को कांग्रेस के लिए एक बड़े झटके के तौर पर देखा जा रहा है। रमेश चार बार सांसद रह चुके हैं।
एक सीट पर चुनाव से पहले ही हारी कांग्रेस, चार बार सांसद रहे कैंडिडेट ने बदला पाला
उधर, तोमर के आने से भले ही बीजेपी को थोड़ी मजबूती मिली हो, लेकिन पार्टी के अंदर खुद ही विवाद मचा हुआ है। वरुण गांधी द्वारा राहुल गांधी की तारीफ करने का मामला ठंडा नहीं पड़ा है। पार्टी के दूसरे कई नेताओं के बाद अब स्‍मृति ईरानी ने भी वरुण के इस बयान पर नाखुशी जताई है। स्‍मृति ने दो टूक शब्‍दों में कह दिया है कि अमेठी में कोई विकास नहीं हुआ है।

Wednesday, March 26, 2014

Congress Manifesto To Be Released Today By Sonia Gandhi.

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने बुधवार को प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और राहुल गांधी सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में लोकसभा चुनाव 2014 के लिए घोषणापत्र जारी कर दिया। स्वास्थ्य सेवा एवं रोजगार को कानूनी अधिकार के दायरे में लाना इस घोषणा पत्र के मुख्य बिंदु हैं। वहीं प्राइवेट सेक्टर में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लोगों को आरक्षण देने का वायदा किया गया है। कांग्रेस ने सरकार बनने पर सभी को मकान और पेंशन देने का वादा भी किया है। साथ ही, 20 साल तक एक ही मकान में किराएदार रहने पर मालिकाना हक देने की भी बात कही है।
 
congress manifesto
 
 
भ्रष्टाचार कम करने के उपायों का भी घोषणापत्र में उल्लेख है। साथ ही 10 साल में यूपीए सरकार द्वारा किए गए कार्यों का भी ब्यौरा भी प्रस्तुत किया गया है। इसके अलावा घोषणापत्र में महंगाई कम करने और कालाबाजारी-जमाखोरी को रोकने के लिए कड़े उपाय करने का जिक्र किया गया है।

Monday, March 24, 2014

General Elections 2014: Jaswant Singh To Filen Nomination From Badmer

नई दिल्‍ली. बाड़मेर से भाजपा का टिकट नहीं मिलने से नाराज पार्टी के वरिष्‍ठ नेता जसवंत सिंह ने सोमवार को बतौर निर्दलीय उम्‍मीदवार पर्चा भर दिया। इसके बाद जसवंत सिंह ने जनसभा कर बीजेपी नेताओं पर जमकर भड़ास निकाला। उन्‍होंने पार्टी अध्‍यक्ष राजनाथ सिंह और राजस्‍थान की मुख्‍यमंत्री वसुंधरा राजे पर धोखा देने का आरोप लगाया। (जसवंत सिंह का भाषण विस्‍तार से पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।)
 
http://www.bhaskar.com/article-ht/NAT-general-elections-2014-jaswant-singh-to-filen-nomination-from-badmer-4558653-NOR.html
 
 
उधर, गुजरात में भी नरेंद्र मोदी सरकार के एक पूर्व मंत्री ने भी बगावत कर दी है। कानजी पटेल बलसाड से टिकट चाहते थे, लेकिन अंतिम क्षणों में पार्टी ने उनका टिकट काट दिया। इससे नाराज होकर कानजी ने बगावती तेवर दिखाए और कहा कि टिकट का सौदा किया गया। उन्‍होंने आरोप लगाया कि पार्टी ने दलबदलू लोगों को टिकट दिया है। उन्होंने यह भी कहा कि वह अब पार्टी के लिए प्रचार नहीं करेंगे। दिए हैं। उन्‍होंने पार्टी के नेताओं को सत्‍ता का सौदागर बता डाला।  कानजी पटेल गुजरात के वरिष्ठ आदिवासी नेता हैं। वह 48 सालों से बीजेपी से जुड़े हुए हैं।
 

Saturday, March 22, 2014

Jaswant Singh Sulking Bjp.

नई दिल्ली. शनिवार को भाजपा ने वरिष्‍ठ पत्रकार और कांग्रेस सांसद रहे एमजे अकबर को अपने पाले में कर लिया, लेकिन वरिष्‍ठ नेता जसवंत सिंह ने पार्टी की मुश्किल बढ़ाने के संकेत दे दिए। उन्‍होंने पहली बार बगावती तेवर दिखाए। 
 
http://www.bhaskar.com/article-ht/NAT-jaswant-singh-sulking-bjp-latest-news-election-2014-4557042-PHO.html
 
 
बाड़मेर से टिकट कटने से नाराज जसवंत सिंह ने बागी तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। शनिवार को जोधपुर पहुंचे जसवंत सिंह ने बीजेपी पर हमला बोला और कहा कि असली-नकली बीजेपी में लड़ाई हो रही है। जसवंत ने कहा कि बीजेपी दो हिस्सों में बंट चुकी है। उन्‍होंने कहा कि एक असली बीजेपी है तो दूसरी नकली। असली बीजेपी पर बाहरी लोगों ने अतिक्रमण कर लिया है। जसवंत सिंह ने कहा कि पार्टी में संविधान के खिलाफ फैसले लिए जा रहे हैं और वे असली बीजेपी के लिए काम करेंगे। उन्‍होंने कहा कि इसका फैसला आगामी लोकसभा चुनाव में जनता करेगी कि कौन असली बीजेपी है। पार्टी छोड़ने और बाड़मेर से निर्दलीय उम्‍मीदवार के रूप में चुनाव लड़ने पर जसवंत सिंह ने कहा कि वे 24 मार्च को अपने पत्‍ते खोलेंगे।

Wednesday, March 19, 2014

Jagdambika Pal and Raju Srivastava May Join Bjp.


लखनऊ. कांग्रेस के कद्दावर नेता जगदंबिका पाल और सपा नेता व हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव भाजपा में शामिल हो गए हैं। दिल्ली स्‍थि‍त भाजपा मुख्‍यालय में पार्टी अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने इसकी घोषणा की। 
पि‍छले कई महीनों से जगदंबिका पाल कांग्रेस से नाराज हैं। पिछले करीब 15 दिन से उनके भाजपा में शामि‍ल होने की चर्चाएं गर्म थीं। बताया जा रहा है कि‍ बीजेपी उन्हें डुमरियागंज लोकसभा सीट पर चुनाव लड़वा सकती है। फि‍लहाल वह इसी सीट से सांसद हैं।


दूसरी ओर राजू श्रीवास्तव ने भी सपा छोड़ भाजपा का दामन थाम लिया है। चर्चा थी कि समाजवादी पार्टी ने उनका टिकट काट दिया था। हालांकि राजू का कहना था कि टिकट उन्होंने खुद ही लौटाया था क्योंकि कानपुर के स्थानीय सपा नेता उनकी मदद नहीं कर रहे थे। 
 
हालांकि राजू श्रीवास्तव ने dainikbhaskar.com से खास बातचीत में पहले ही यह स्पष्ट कर दिया था कि वह भाजपा में शामिल होने जा रहे हैं। भाजपा टि‍कट पर चुनाव लड़ने के मुद्दे पर उन्होंने कहा था कि वह उनकी प्राथमिकता नहीं है। वह पार्टी की इजाजत पर चुनाव लड़ने को तैयार हैं।

Friday, January 31, 2014

ARVIND KEJRIWAL, LATEST HINDI NEWS.

नई दिल्‍ली. अरविंद केजरीवाल को दिल्‍ली में बिजली की दरें 50 फीसदी कम करने और बिजली कंपनियों का ऑडिट कराने का फैसला भारी पड़ता सकता है। नेशनल थर्मल पावर प्‍लांट (एनटीपीसी) ने शुक्रवार को दिल्‍ली सरकार की उस अपील को मानने से इनकार कर दिया, जिसमें उन्‍होंने पूर्वी दिल्‍ली में पावर सप्‍लाई करने वाली कंपनी 'बीएसईएस यमुना' को बिजली आपूर्ति जारी रखने को कहा था। एनटीपीसी ने कहा कि अगर शुक्रवार तक उसकी पेमेंट नहीं की गई तो वह बिजली सप्‍लाई बंद कर देगा। इससे पहले 'बीएसईएस यमुना' ने पैसे की कमी का हवाला देते हुए शनिवार से 10 घंटे की कटौती की बात कही है।

http://www.bhaskar.com/article-ht/UT-DEL-NEW-latest-hindi-news-aap-arvind-kejriwal-ntpc-power-cuts-electricity-rates-4508407-NOR.html


कंपनी ने दिल्ली सरकार को चिट्ठी भेजकर कह दिया है कि बिजली की दरें काफी कम हो गई हैं और अब उसके पास बिजली खरीदने के पैसे नहीं हैं। दूसरी ओर अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में बिजली आपूर्ति करने वाली कंपनियों पर सरकार को ब्लैकमेल करने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। मुख्‍यमंत्री ने कहा कि अगर बिजली कंपनियों ने 8 से 10 घंटे की कटौती की तो उनके लाइसेंस रद्द कर दिए जाएंगे। 

Thursday, December 12, 2013

MANMOHAN SINGH VS RAHUL GANDHI NEWS IN HINDI

नई दिल्ली.  कांग्रेस ने पार्टी प्रवक्‍ताओं के लिए हिदायत जारी की है कि वे टीवी बहस या पब्लिक फोरम पर राहुल गांधी के चुनाव क्षेत्र से संबंधित बयान देने से बचें। राहुल अमेठी से लोकसभा सांसद हैं और बुधवार को आम आदमी पार्टी के नेता मनीष सिसोदिया ने एलान किया था कि वह राहुल के खिलाफ कुमार विश्‍वास को चुनाव लड़वाएंगे। विश्‍वास ने भी तत्‍काल कहा कि पार्टी का आदेश मिलते ही वह अमेठी चले जाएंगे और राहुल गांधी को हराने में जुट जाएंगे।
 
http://www.bhaskar.com/article/NAT-latest-news-about-rahul-gandhi-in-hindi-rahul-remains-consensus-candidate-in-con-4461753-NOR.html
 
 
कांग्रेस के लिए परेशान करने वाली खबरों का सिलसिला थम नहीं रहा है। पार्टी के उपाध्यक्ष राहुल गांधी जिस विमान से रायबरेली से दिल्ली लौट रहे थे, वह एयरफोर्स के विमान से टकराने से बाल-बाल बच गया। मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। वहीं, विधानसभा चुनावों में झटके और संसद में अविश्वास प्रस्ताव की अटकलों के बीच कांग्रेस नेता भ्रमित नजर आ रहे हैं। नेता कभी शीर्ष नेतृत्व और नीतियों पर सवाल उठा रहे हैं, तो कभी गुणगान कर रहे हैं। बुधवार को विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद ने कहा है, ‘हमारी पार्टी की अध्यक्ष सोनिया गांधी जो निर्णय लेती हैं, वह सर्वमान्य होता है। वो हमारी नेता हैं। वे सिर्फ राहुल की मां नहीं, हमारी भी मां हैं। पूरे देश की मां हैं।’

Tuesday, December 10, 2013

Congress News In Hindi-Congress Party In India

नई दिल्‍ली. देश के चार राज्‍यों में मिली करारी हार के बाद सहयोगी पार्टियां कांग्रेस के जले पर नमक छिड़क ही रही थीं कि अब पार्टी के भीतर ही विवाद शुरू हो गया है। चुनाव के नतीजे आने के बाद पार्टी के भीतर मची खलबली बाहर आ गई है। कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर ने ऐसा बयान दिया कि पार्टी उनसे नाराज हो गई है। अय्यर ने मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि आत्‍मचिंतन का वक्‍त चला गया है। उन्‍होंने कहा कि उम्‍मीदवारों के एलान पर फैसला हुआ था लेकिन फैसले पर अमल नहीं हुआ। अय्यर ने बीजेपी के पीएम के उम्‍मीदवार नरेंद्र मोदी पर भी हमला बोला है। उन्‍होंने कहा, 'अपने बयानों से मोदी ने साबित कर दिया कि वो कितने बड़े जोकर हैं। उन्‍हें न तो इतिहास का ज्ञान है और न ही अर्थशास्‍त्र का।' 
http://www.bhaskar.com/article-ht/NAT-congress-defeat-in-assembly-election-polls-4459940-NOR.html
अपनी ही पार्टी के खिलाफ मणिशंकर अय्यर के बयान से कांग्रेस नाराज हो गई है। पार्टी का कहना है कि अय्यर को पार्टी फोरम पर ही यह बयान देना चाहिए। पार्टी ने यह भी नसीहत दी है कि मीडिया के सामने पार्टी की बात नहीं रखी जाती है।  


 

Blogger news

Blogroll

About