Showing posts with label aap news in hindi. Show all posts
Showing posts with label aap news in hindi. Show all posts

Thursday, February 20, 2014

आशुतोष को टिकट देने के खिलाफ 'आप' वॉलंटियर्स का प्रदर्शन!

नई दिल्‍ली। आम आदमी पार्टी की मुश्किलें बढ़ने लगी हैं। आशुतोष को चांदनी चौक से लोकसभा टिकट देने के विरोध में आम आदमी पार्टी के करीब पचास वॉलंटियर्स ने बुधवार को अरविंद केजरीवाल के घर के बाहर प्रदर्शन किया। तिलक लेन मार्ग स्थित केजरीवाल के आवास पर जुटे प्रदर्शनकारियों ने 'बाहरी' लोगों को टिकट देने का आरोप लगाया। हालांकि, 'आप' ने बयान जारी कर कहा कि प्रदर्शनकारी आम आदमी पार्टी के वॉलंयिटर नहीं है। 'आप' प्रवक्ता दिलीप पांडे ने कहा, 'हमारे वॉलंटियर कपिल सिब्बल के खिलाफ एक मजबूत उम्मीदवार चाहते थे और हमने यही किया। जो लोग इसके खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर  रहे हैं वे हमारे वॉलंटियर नहीं हैं।'
आशुतोष को टिकट देने के खिलाफ 'आप' वॉलंटियर्स का प्रदर्शन!इससे पहले दिल्‍ली के पूर्व मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल को बुधवार को दिल्‍ली हाईकोर्ट से एक के बाद एक तीन झटके मिले । पहले मामले में फरीदाबाद के सांसद अवतार सिंह भड़ाना की मानहानि की याचिका पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने केजरीवाल को नोटिस जारी किया। हाईकोर्ट इस मामले की अगली सुनवाई 6 मई को करेगा। भड़ाना ने केजरीवाल के खिलाफ एक करोड़ रुपए का मानहानि का दावा ठोंका है। बात दें, कुछ दिन पहले अरविंद केजरीवाल ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, उपाध्यक्ष राहुल गांधी और भाजपा के प्रधानमंत्री पद के प्रत्याशी नरेंद्र मोदी समेत कई दिग्गज नेताओं पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे।

Saturday, February 15, 2014

ARVIND KEJRIWAL QUITS OVER JAN LOKPAL BILL, LATEST HINDI NEWS.

नई दिल्‍ली. आम आदमी पार्टी ने दिल्ली की सरकार से इस्तीफा देकर लोकसभा चुनावों की तैयारी शुरू कर दी है। पार्टी 23 फरवरी से हरियाणा और उत्तर प्रदेश में चुनावी रैलियां आयोजित करेगी।
वहीं, बीजेपी ने भी आगे की रणनीति की घोषणा करते हुए कहा कि वह आम आदमी पार्टी के खिलाफ धरने पर बैठेगी। यह धरना प्रदर्शन जंतर-मंतर पर 16-18 फरवरी तक चलेगा। वहीं दिल्ली की सरकार के इस्तीफे के बाद उपराज्यपाल ने राष्ट्रपति को रिपोर्ट और केजरीवाल का इस्तीफा भेज दिया है।उन्होंने दिल्ली विधानसभा को निलंबित रखने की सिफारिश की है। 
 
http://www.bhaskar.com/article-ht/UT-DEL-NEW-arvind-kejriwal-delhi-assembly-president-rule-latest-news-4522538-PHO.html
 
 
'आप' बोली- कांग्रेस और बीजेपी मिलकर चलाएं सरकार
आम आदमी पार्टी (आप) नेता संजय सिंह ने शनिवार को बीजेपी-कांग्रेस पर गठबंधन का आरोप लगाया और कहा कि ये दोनों पार्टियां आपस में मिलकर दिल्‍ली में सरकार बना लें। 'आप' की बैठक के बाद प्रेस कॉन्‍फ्रेंस में संजय सिंह ने कहा कि बीजेपी और कांग्रेस 'हम 40 हैं' का नारा देती हैं। उन्‍होंने कहा कि बीजेपी के 32 और कांग्रेस के 8 विधायक अब एक होकर दिल्‍ली में सरकार बना लें। संजय सिंह ने कहा कि पार्टी झाड़ू चलाओ अभियान के तहत 23 फरवरी को हरियाणा में पहली रैली करेगी। वहीं 'आप' के अन्‍य नेता मनीष सिसौदिया ने कहा कि 'आप' ने पिछली सरकार के घोटालों को लेकर जो एफआईआर दर्ज कराई है, उनकी जांच ईमानदारी से होनी चाहिए।
 
 

Monday, February 10, 2014

DELHI ASSEMBLY ELECTION RAMBEER SHAUKEEN, ARVIND KEJRIWAL, SHOAIB IQBAL LATEST NEWS IN HINDI.

नई दिल्‍ली. किसी भी कीमत पर जनलोकपाल बिल पारित करवाने पर अड़े दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को उपराज्‍यपाल (एलजी) नजीब जंग से मुलाकात की। करीब आधे घंटे की मुलाकात के बाद निकले केजरीवाल ने बताया कि एलजी बिल पर कानून मंत्रालय की राय लेंगे। इस बीच, ऐसी खबर आ रही है कि जनलोकपाल बिल पर केजरीवाल को एक कदम आगे बढ़ने का मौका दिया जा सकता है। उन्‍हें विधानसभा में बिल पेश करने की इजाजत दी जा सकती है, लेकिन जब इसे राष्‍ट्रपति की मंजूरी के लिए भेजा जाएगा तब मंजूरी रोक ली जाएगी।
 
http://www.bhaskar.com/article/UT-DEL-NEW-delhi-assembly-election-rambeer-shaukeen-arvind-kejriwal-shoaib-iqbal-latest-new-4517498-.html
 
 
1984 दंगा मामला: जांच के लिए होगा SIT का गठन
 
उपराज्‍यपाल ने सोमवार को 1984 सिख दंगों की जांच के लिए SIT गठित करने की केजरीवाल की मांग मान ली। जनलोकपाल बिल पर उन्‍होंने केजरीवाल को नसीहत दी है कि वे संविधान के तहत काम करें।
 

Tuesday, January 28, 2014

AAP COMPLETES ONE MONTH, DELHI NEWS IN HINDI.

नई दिल्ली. अरविंद केजरीवाल सरकार का एक महीना पूरा हो गया है। उन्‍होंने 28 दिसंबर 2013 को दिल्ली के 7वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली थी। केजरीवाल ने सीएम बनने के 48 घंटे के भीतर ताबड़तोड़ फैसले लेते हुए 666 लीटर मुफ्त पानी और बिजली की दरों में 50 फीसदी कमी करने का एलान कर विपक्षियों के होश उड़ा दिए थे। दिल्‍ली विधानसभा में केजरीवाल सरकार के बहुमत हासिल करने तक दिल्‍ली की जनता की उम्‍मीदें आसमान छू चुकी थीं। इसके बाद तो मीडिया ने केजरीवाल की लोकप्रियता को नरेंद्र मोदी के मिशन पीएम के लिए खतरे की घंटी तक बता डाला था, लेकिन केजरीवाल जल्‍द ही मुसीबतों से घिर गए।
 
http://www.bhaskar.com/article-ht/NAT-aap-completes-one-month-arvind-kejriwal-promises-in-one-governance-4504386-PHO.html
 
 
 
केजरीवाल का 10 कमरों का डुप्‍लेक्‍स और 'आप' विधायकों का गाड़ी लेना विवादों में घिर गया। फिर जनता दरबार में अफरातफरी, जनलोकपाल का लटकना, कानून मंत्री सोमनाथ भारती के साथ जुड़े एक के बाद एक विवादों ने पार्टी को उभरने का मौका ही नहीं दिया। इसके बाद रही-सही कसर केजरीवाल के धरने ने पूरी कर दी, जिसकी कड़ी आलोचना हुई।
 
केजरीवाल सरकार का एक महीना किसी फिल्‍मी कहानी के जैसा रहा, जिसमें एक्‍शन से लेकर ड्रामा तक सबकुछ शामिल रहा। जानिए, क्‍या हुआ इस एक महीने में, 'आप' ने पूरे किए कौन से वादे और किन मुद्दों पर हुई उसकी फजीहत? 

Monday, January 27, 2014

VINOD KUMAR BINNY HINDI NEWS AND AAP NEWS IN HINDI

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) से निकाले गए विधायक विनोद कुमार बिन्‍नी ने अनशन खत्‍म कर दिया है। वह सोमवार को केजरीवाल के खिलाफ अनशन पर बैठे थे, लेकिन तीन घंटे बाद ही उन्‍होंने धरना और अनशन खत्‍म करने का एलान कर दिया। उन्‍होंने ऐसा क्‍यों किया इस बारे में अभी तक कोई खबर नहीं हैं, लेकिन उन्‍होंने केजरीवाल से सोमनाथ भारती के इस्‍तीफे की मांग की है और इसके लिए उन्‍हें 10 दिन का समय दिया है। बिन्‍नी ने मीडिया से कहा कि उन्‍होंने उपराज्‍यपाल और अन्‍ना हजारे के कहने पर अनशन खत्‍म किया है। उन्‍होंने कहा- मैं चुप बैठने वाला नहीं हूं, मैं पूरे देश में आंदोलन खड़ा करूंगा। उधर, जदयू के टिकट पर विधायक बने शोएब इकबाल ने केजरीवाल से पूछा है कि वह तय करें कि सरकार चलानी है या नहीं। शोएब जदयू छोड़ चुके हैं और 'आप' में शामिल होना चाहते हैं

http://www.bhaskar.com/article-ht/UT-DEL-NEW-latest-hindi-news-for-arvind-kejriwal-vinod-kumar-binny-rebel-hunger-strike-4504226-PHO.html


इससे पहले बिन्‍नी ने कहा था कि उन्‍हें पार्टी से निकाले जाने की औपचारिक सूचना नहीं मिली है। बिन्‍नी ने कहा कि ‘आप’ को इस बात का डर था कि पार्टी के कई विधायक मेरे साथ हैं और वे धरने में मेरा समर्थन दे सकते हैं, इसी डर की वजह से मुझे पार्टी से निकाला गया है। बिन्‍नी ने यह भी कहा कि पार्टी में अभी और कई बागी हैं। सोमवार को धरना देने से पूर्व बिन्‍नी ने उपराज्‍यपाल नजीब जंग से मुलाकात की थी। इस मुलाकात में उन्‍होंने कानून मंत्री सोमनाथ भारती के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की थी।
दूसरी ओर बिन्‍नी को पार्टी से निकाले जाने पर पार्टी प्रवक्‍ता योगेंद्र यादव ने ट्वीट कर अपनी राय व्‍यक्‍त की है। योगेंद्र यादव ने लिखा- उन्‍हें बिन्‍नी को पार्टी से निकाले जाने का दुख है, लेकिन उन्‍होंने कोई और रास्‍ता नहीं छोड़ा था। बिन्नी ने 16 जनवरी को एक प्रेस कॉन्‍फ्रेंस करके दिल्ली के मुख्यमंत्री व पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल को तानाशाह बताते हुए आरोप लगाया था कि उनकी कथनी व करनी में अंतर है। उन्होंने कहा था कि आप सरकार अपने उद्देश्य से भटक गई है और जनता से किए वादों को पूरा नहीं किया जा रहा है।
 

Friday, January 24, 2014

SOMNATH BHARTI WAS A SPAMMER, KNOW ABOUT HIM: NATIONAL NEWS IN HINDI

नई दिल्ली. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अपने धरने और उनकी सरकार के मंत्री सोमनाथ भारती कानून को अपने हाथ में लेने की वजह से आलोचना झेल रहे हैं। लेकिन भले ही केजरीवाल ने अपने धरने का मकसद दिल्ली पुलिस को अपने मातहत लाए जाने की कोशिश बताया था, लेकिन सभी जानते हैं कि धरने की बुनियाद में भी सोमनाथ भारती ही थे। इस समय सोमनाथ भारती आम आदमी पार्टी के सबसे बड़े 'सिरदर्द' साबित हो रहे हैं। सोमनाथ भारती ने दिल्ली के खिड़की एक्सटेंशन इलाके में पुलिस के कामकाज में दखल देने की कोशिश की, जिसे कैमरे पर दुनिया ने देखा। इस मामले में सोमनाथ की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। आज उन्हें दोपहर में महिला आयोग के सामने पेश होना है। लेकिन सोमनाथ भारती का कानून में दखल देने का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले वे कानून तोड़ने के लिए भी आलोचना के घेरे में रहे हैं। मीडिया में सामने आईं रिपोर्ट में कहा गया है कि सोमनाथ भारती वकील बनने से पहले स्पैम मेल का काम करते थे। वहीं वकील के तौर पर बैंक के फ्रॉड के केस में कोर्ट ने उन्हें सुबूतों के साथ छेड़छाड़ करने पर फटकार लगाई थी।
 
http://www.bhaskar.com/article/NAT-somnath-bharti-was-a-spammer-know-about-him-4502050-NOR.html
 
 


 
दिल्ली में बीते एक पखवारे से हुई घटनाओं की वजह से आम आदमी पार्टी से कई लोगों का मोहभंग हो गया है। इन घटनाओं के केंद्र में दिल्ली के कानून मंत्री सोमनाथ भारती रहे हैं। भारती पर नस्लवाद, कानून को अपने हाथ में लेते हुए सड़क पर ही इंसाफ करने की कोशिश के आरोप हैं। यही नहीं, जब अरुण जेटली जैसे राजनीतिक विरोधी और हरीश साल्वे जैसे नामी वकील ने उनकी आलोचना की तो भारती ने शालीनता की सीमाएं तोड़ते हुए उनके ही खिलाफ अभद्र टिप्पणी कर डाली। इस बात के लिए आम आदमी पार्टी भी भारती से नाराज है।

Wednesday, January 22, 2014

BRAND KEJRIWAL HITS THE ROCK, DHARNA TAKES SHINE OUT OF DELHI CM? LATEST NEWS IN HINDI

नई दिल्ली. क्या बीते 72 घंटों में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की ईमानदार, जनता के हित में सोचने वाले नेता की गढ़ी हुई छवि को नुकसान पहुंचा है? क्या दिल्ली पुलिस के कुछ कर्मियों पर कार्रवाई की मांग करते हुए दो दिनों तक धरने पर बैठने की वजह से 'ब्रैंड केजरीवाल' को झटका लगा है? इन सवालों के जवाब देने मुश्किल हैं। लेकिन वैकल्पिक राजनीति का दावा करने वाली आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और उनकी राजनीति को रोल मॉडल के रूप में देखते रहे कई लोग अब ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं।
 
http://www.bhaskar.com/article-ht/NAT-brand-kejriwal-hits-the-rock-dharna-takes-shine-out-of-delhi-cm-4500196-NOR.html
 
 
सोशल मीडिया, मीडिया और सार्वजनिक बहसों में कई लोग जो 'केजरीवाल छाप' राजनीति के समर्थक रहे हैं, अब खुद को निराश बता रहे हैं। केजरीवाल से लोगों को बहुत उम्मीदें रही हैं। लेकिन जिस तरह से वे 'पॉलिटिक्स' करते दिख रहे हैं तो उनमें और अन्य पार्टियों को नेताओं में फर्क तेजी से कम होता दिखने लगा है। केजरीवाल अपनी बातों से पलट कर यू-टर्न ले रहे हैं। शायद यही वजह है कि लोग उनसे नाराज होने लगे हैं।


Tuesday, January 21, 2014

LOVELY TOLD KEJRIWAL THE LIAR, IF NOT IMPROVED, CONSIDERING WITHDRAWAL OF SUPPORT: LATEST HINDI NEWS.

नई दिल्ली. दिल्ली पुलिस के रवैये के मुद्दे को लेकर केजरीवाल की 'आप' और केंद्र की कांग्रेस सरकार के बीच तकरार बढ़ती जा रही है। अरविंद केजरीवाल अपने धरने में दो भूमिकाएं एक साथ अदा कर रहे हैं, एक तरफ वह बतौर सीएम धरने पर हैं तो साथ ही जनता की मांगों को लेकर प्रदर्शन करने वाले विपक्ष की भी भूमिका निभा रहे हैं। दूसरी ओर दिल्‍ली प्रदेश कांग्रेस के अध्‍यक्ष अरविंदर सिंह ने लवली ने केजरीवाल को सबसे बड़ा झूठा कहा है। उन्‍होंने आम आदमी पार्टी को चेतावनी देते हुए कहा- अगर 'आप' जिम्‍मेदारी से भागती रही तो कांग्रेस उसे समर्थन देने के फैसले को बदलने पर विचार कर सकती है।
 
http://www.bhaskar.com/article/NAT-is-arvind-kejriwal-banking-on-congress-pulling-out-4498957-NOR.html
 
 
इस पूरे मसले पर कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच तनाव भी बढ़ता जा रहा है। शायद केजरीवाल कांग्रेस के साथ गठबंधन से बाहर आना चाह रहे हैं ताकि देश में कांग्रेस के खिलाफ जारी लहर का लोकसभा चुनावों में फायदा उठाया जा सके। इस प्रदर्शन के बाद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी खुद को करप्ट सिस्टम के खिलाफ लड़ने वाले दल के तौर पर प्रोजेक्ट कर सकेगी। हालांकि केजरीवाल के इस प्लान के नुकसान भी हैं।

Monday, January 20, 2014

ARVIND KEJRIWAL PROTEST AGAINST DELHI POLICE AMIS SECTION 144 AT HOME MINISTRY

नई दिल्ली. दिल्‍ली पुलिस के चार अफसरों (एक एसीपी और तीन एसएचओ) के निलंबन की मांग को लेकर दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल धरने पर बैठे हैं। वहीं उनकी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी को घेर लिया। इस वजह से उन्‍हें पैदल चल कर ऑफिस जाना पड़ा। इसके बाद पुलिस और 'आप' कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई। बताया जा रहा है कि एक गाड़ी हटाने को लेकर कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच विवाद हो गया था। झड़प के दौरान दिल्‍ली के शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया भी मौजूद थे। इसके बाद पुलिस ने रेल भवन के पास धरने पर बैठे केजरीवाल को समर्थकों के साथ जंतर-मंतर जाने को कहा है।
 
http://www.bhaskar.com/article/NAT-arvind-kejriwal-protest-against-delhi-police-amis-section-144-at-home-ministry-4497960-PHO.html
 
 
 
केजरीवाल ने दिल्‍ली पुलिस पर लगाई आरोपों की झड़ी 
 
रेल भवन के पास एक पार्क में धरने पर बैठे अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि वे 10 दिनों की तैयारी करके आए हैं। उन्‍होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा, 'अगर किसी इलाके में बलात्कार होता है तो किसी की जिम्मेदारी तय होनी चाहिए। हमने लेफ्टिनेंट गवर्नर साहब से मुलाकात कर गैंगरेप की शिकार महिला के मामले को उठाया। हमने कहा कि यह घटना जिस इलाके में हुई है उसके एसएचओ को सस्पेंड किया जाए।' केजरीवाल ने केंद्रीय गृह मंत्री सुशील शिंदे और दिल्ली पुलिस पर भ्रष्टाचार और घूसखोरी के आरोपों की झड़ी लगा दी। उन्‍होंने ने दिल्ली पुलिस पर निशाना साधते हुए कहा कि पुलिस गलत लोगों के साथ मिल जाती है। केजरीवाल ने कहा कि जिन महिलाओं को जबर्दस्ती वेश्यावृत्ति में धकेला जा रहा है, जिन महिलाओं को जिंदा जलाया गया और बलात्कार की शिकार महिलाओं को इंसाफ दिलाने के लिए वे सामने आए हैं।

Friday, January 17, 2014

5 REASONS BEHIND THE POOR CONDITION OF THE AAM AADMI PARTY NEWS IN HINDI.

नई दिल्ली. आम आदमी पार्टी इस समय कई मुश्किलों से घिरी हुई है। 'आप' और उसके नेताओं पर तानाशाह होने, मनमानी करने, भ्रष्टाचार में लिप्त होने, सत्ता का लालची होने, वादे पूरे न करने, धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने, नीतियों में साफगोई न होने, महत्वाकांक्षी होने और लोगों को धोखा देने जैसे आरोप लग रहे हैं। विनोद कुमार बिन्नी, टीना शर्मा, मल्लिका साराभाई और कैप्टन गोपीनाथ जैसे आप के ही नेताओं ने अपनी पार्टी या उसके नेताओं के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।
 
http://www.bhaskar.com/article-ht/NAT-5-reasons-why-aap-is-facing-the-heat-4494835-NOR.html
 
 
सवाल उठता है कि 13 महीने पुरानी पार्टी दिल्ली में सरकार बनाने के महज एक पखवारे के भीतर ही बिखरती क्यों दिख रही है? बीजेपी के पीएम पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी को एक स्तर पर टक्कर देती दिख रही पिछले कुछ दिनों में बिखरती क्यों दिख रही है? 
 

Thursday, January 16, 2014

VINOD KUMAR BINNY HINDI NEWS AND AAP NEWS IN HINDI

नई दिल्ली. आम आदमी पार्टी (आप) में बगावत की आंधी चल रही है। विधायक विनोद कुमार बिन्नी ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर (तस्वीर में) आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल पर जबर्दस्त हमले किए। आम आदमी पार्टी ने विनोद कुमार बिन्नी के आरोपों पर जवाब देते हुए उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया है। पार्टी की ओर से मीडिया से मुखातिब हुए मुख्य प्रवक्ता योगेंद्र यादव ने कहा कि आप में अनुशासनहीनता के लिए कोई जगह नहीं है। आम आदमी पार्टी के ताज़ा रुख का जवाब देते हुए बिन्नी ने कहा है कि अगर मुद्दे उठाना अनुशासनहीनता है तो वे 100 बार ऐसा करेंगे।
 
http://www.bhaskar.com/article-ht/NAT-binny-attacks-kejriwal-4494547-NOR.html
 
 
योगेंद्र ने कहा कि बिन्नी ने बीजेपी की भाषा बोल रहे हैं। उन्होंने लोकसभा चुनाव के लिए टिकट मांगा था, लेकिन उन्हें मना कर दिया गया। इसी वजह से वे अपनी भड़ास निकाल रहे हैं। योगेंद्र ने यह भी कहा कि पार्टी की बैठकों में बिन्नी ने अपनी चिंताएं कभी जाहिर नहीं कीं। शीला दीक्षित के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच अब तक शुरू नहीं होने पर योगेंद्र यादव ने सफाई दी, 'दिल्ली में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार हुआ है। इसकी जांच के लिए एक प्रक्रिया चल रही है। हम किसी एक व्यक्ति के खिलाफ जांच नहीं करेंगे। अगर हम किसी एक के पीछे पड़ जाएं तो आप लोग (मीडिया) ही हमारे पीछे पड़ जाएंगे।'

Wednesday, January 15, 2014

VINOD KUMAR BINNI, ARVIND KEJRIWAL, KUMAR VISHVASH & AAM ADMI PARTY LATEST NEWS IN HINDI.

नई दिल्ली. आम आदमी पार्टी की चुनौतियां बढ़ती जा रही है। 'आप' विधायक विनोद बिन्नी के बाद पार्टी की एक और सदस्‍य टीना शर्मा ने भी बगावत कर दी है। उन्‍होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि लोकसभा चुनाव में शाजिया इल्‍मी, आशुतोष, संजय सिंह, दिलीप पांडे, गोपाल राय समेत पांच उम्‍मीदवार पहले से तय हैं। ऐसे में लोगों से फॉर्म क्‍यों भरवाए जा रहे हैं। टीना ने कहा- मैं योगेंद्र यादव की वजह से पार्टी में आई थी और मैं उनका बहुत सम्‍मन करती हूं। मैं महिलाओं से जुड़े मुद्दों पर काम करती हूं, लेकिन पार्टी ने अभी तक इस ओर कोई ध्‍यान नहीं दिया है। इसके अलावा बिजली, पानी समेत कई वादों पर दिल्‍ली की जनता सवाल पूछ रही है। 
 
http://www.bhaskar.com/article/NAT-case-filed-against-kumar-vishvash-and-attack-at-party-office-in-aurangabad-4493614-PHO.html
 
 
इससे पहले बिन्‍नी ने केजरीवाल के उस दावे को खारिज किया है, जिसमें लोकसभा टिकट न दिए जाने को उनकी नाराजगी की वजह बताई जा रही है। बिन्नी ने ट्वीट किया, 'यदि अरविंद भाई ने ऐसा कहा है तो यह दुर्भाग्यपूर्ण है, फिर तो कोई उनसे बड़ा झूठा नहीं है लोकसभा के टिकट की तो कोई बात नहीं थी।' बिन्नी ने कहा है कि उन्होंने कभी न तो पहले विधानसभा चुनाव के लिए टिकट मांगा और न ही अब लोकसभा के लिए पार्टी टिकट की मांग की। 
 
बिन्नी के बगावती तेवरों पर पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पहली बार खुलकर सफाई दी थी। उन्होंने कहा था कि बिन्नी लोकसभा टिकट न दिए जाने के कारण नाराज हुए हैं। केजीरवाल ने कहा,  'बिन्नी पहले मंत्री पद न दिए जाने के कारण नाराज हुए थे और अब लोकसभा टिकट मांग रहे थे। लोकसभा टिकट भी न दिए जाने के कारण उन्होंने मोर्चा खोला है।' केजरीवाल ने कहा कि उनकी पार्टी को आलोचनाओं से डर नहीं लगता, बिन्नी को भी सरकार के कामों की आलोचना करने का हक है। लेकिन, बिन्‍नी का कहना है कि पार्टी उन्‍हें बिना मांगे मंत्री पद दे रही थी, उन्‍होंने खुद पद लेने से इनकार किया। बिन्‍नी के बागी तेवरों को देखते हुए उन्‍हें कारण बताओ नोटिस जारी करने और जवाब संतोषजनक नहीं होने पर पार्टी से निकाले जाने की भी अटकलें हैं।  

Monday, January 13, 2014

RAHUL VS KUMAR VISHWAS NEWS UPDATES IN HINDI

नई दिल्ली. आम आदमी पार्टी जिन परंपरागत राजनीतिक तरीकों का विरोध करती है, कुमार विश्वास की अमेठी रैली में वही तरीके हावी रहे। उनके काफिले में 300 कारों और एसयूवी का शामिल होना, भाषण सिर्फ व्‍यक्ति और पार्टी पर केंद्रित रखना (विकास का ब्‍लूप्रिंट नहीं देना) और अमेठी में अपनी जीत को विश्‍वास द्वारा आजादी की दूसरी लड़ाई का हिस्‍सा बताना वैसा ही रहा जैसा बाकी पार्टियां करती हैं। आम आदमी पार्टी के कुमार विश्वास की इस 'खास' रैली को विपक्ष आसानी से मुद्दा बना सकता है। 
 
http://www.bhaskar.com/article/NAT-aap-kumar-vishavas-takes-on-rahul-in-amethi-what-difficulties-he-will-face-4491944-PHO.html
 
 
आम आदमी पार्टी के नेता और मंचीय कवि कुमार विश्वास ने रविवार को कांग्रेस के गढ़ अमेठी में जन विश्वास रैली को संबोधित कर अपनी दावेदारी पेश की। विरोध और समर्थन में लग रहे नारे के बीच कुमार विश्वास करीब 300 गाड़ियों के काफिले के साथ लखनऊ से अमेठी पहुंचे। कुमार विश्वास जब लखनऊ से अमेठी के लिए रवाना हुए तो उनके काफिले में करीब 50 कारें और एसयूवी शामिल थी। जैसे-जैसे यह काफिला अमेठी की ओर बढ़ता गया तो कुमार विश्वास को लोगों का विरोध भी झेलना पड़ा। साथ ही उनका काफिला भी बड़ा होता गया। रास्ते में लोगों ने काले झंडे दिखाकर और अंडे फेंककर भी कुमार विश्वास का विरोध किया लेकिन जब कुमार विश्वास अमेठी पहुंचे तो उनके काफिले में करीब 300 गाड़ियां शामिल थी।
 
 

Saturday, January 11, 2014

ARVIND KEJRIWAL'S JANATA DARBAR GOT OVER CROWDED LATEST HINDI NEWS

नई दिल्ली. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के पहले जनता दरबार में मची अफरा-तफरी के बाद विरोधी उनकी जमकर आलोचना कर रहे हैं। नरेंद्र मोदी का खुला समर्थन करने वाली किरण बेदी ने केजरीवाल पर तंज कसा है। उन्होंने ट्वीट किया, 'भगवान के लिए टीम अरविंद! सचिवालय छत से नहीं चलता, जरूरी समय लेकर लोगों की समस्याएं सुने और उचित निर्णय लें।' (देखें- जनता दरबार का वीडियो)
कांग्रेस नेता शकील अहम ने भी केजरीवाल के जनता दरबार पर एक उर्दू शेर के माध्यम से चुटकी ली। उन्होंने कहा 'इब्तदा ए इश्क है, रोता है क्या, आगे-आगे देखिए होता है क्या।'
 
http://www.bhaskar.com/article/UT-DEL-NEW-arvind-kejriwals-janata-darbar-got-over-crowded-4490423-PHO.html
 
 
बीजेपी नेता गिरिराज सिंह ने इसे पॉलिटिकल नौटंकी बताया। उन्होंने कहा कि केजरीवाल केवल सस्ती लोकप्रियता के लिए काम कर रहे हैं। विजेंद्र सिंह ने कहा कि केजरीवाल केवल घोषणाओं के माध्यम सरकार चलाना चाहते हैं। 
 
केजरीवाल ने शनिवार को अपने मंत्रियों के साथ दिल्ली सचिवालय के सामने पहला जनता दरबार लगाया, लेकिन यह फ्लॉप शो साबित हुआ। इसमें भीड़ काफी जुट गई और उसे नियंत्रित करने का इंतजाम नाकाफी साबित हुआ। भीड़ को काबू में करने के लिए केजरीवाल को छत पर चढ़ कर अपील करनी पड़ी। उन्‍होंने बदइंतजामी के लिए माफी मांगी और कहा कि कुछ दिन तक जनता दरबार का कार्यक्रम स्‍थगित रहेगा। उन्‍होंने भरोसा दिया कि अगली बार ज्‍यादा पुख्‍ता व्‍यवस्‍था के साथ जनता दरबार आयोजित किया जाएगा।
जनता दरबार का वक्‍त साढ़े नौ बजे से ग्‍यारह बजे तक तय था। भीड़ पहले से ही जुट गई थी। जब केजरीवाल और उनके मंत्री पहुंचे तो लोगों में सीएम केजरीवाल से मिलने की होड़ लग गई। अफरा-तफरी का माहौल बन गया। लिहाजा, केजरीवाल आधे घंटे के भीतर ही अपनी सीट से उठ कर चले गए। उन्‍होंने लोगों को संबोधित किया और जनता दरबार से निकल गए। विपक्षी पार्टियां केजरीवाल के इस तरीके की आलोचना भी कर रही हैं।

Friday, January 10, 2014

AAP'S STRENGTH MIGHT TURNS INTO ITS WEAKNESS NEWS IN HINDI

नई दिल्ली. आम आदमी पार्टी (आप) ने पिछले साल 8 दिसंबर से लेकर अब तक एक महीने से ज्यादा के वक्त में राष्ट्रीय स्तर पर जितनी सुर्खियां बटोरी हैं, उतनी अहमियत देश की किसी नई पार्टी को शायद कभी नहीं मिली। 8 दिसंबर को घोषित नतीजों के मुताबिक 'आप' ने दिल्ली विधानसभा में 28 सीटें जीतीं और कांग्रेस के समर्थन से सरकार बनाई। कॉरपोरेट जगत, राजनीति, समाज सेवा में सक्रिय मशहूर लोगों से लेकर मीडिया की हस्तियां 'आप' में शामिल हो रही हैं। 10 जनवरी से आम आदमी पार्टी 'मैं हूं आम आदमी' नाम से एक अभियान भी शुरू कर चुकी है, जिसके तहत देश भर में सदस्य बनाने का कार्यक्रम चलाया जा रहा है। पार्टी को उम्मीद है कि बड़ी तादाद में लोग उससे जुड़ेंगे। जानकार बता रहे हैं कि आम आदमी पार्टी अब राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी ताकत बनने की ओर बढ़ चली है। देश के शहरी और अर्द्ध शहरी इलाकों में 'आप' के असर से कोई इनकार नहीं कर सकता है। सर्वे भी इस बात की पुष्टि कर रहे हैं। 
 
 
http://www.bhaskar.com/article-ht/NAT-aaps-strength-might-turn-into-weekness-4488766-NOR.html
 
 
लेकिन क्या आप वाकई ऐसी राजनीति कर रही है जो जाति, धर्म और भ्रष्टाचार से मुक्त है? क्या आप देश के राजनीतिक संस्कार को बदल रही है? और अगर ऐसा है तो यह कैसे हो रहा है? इस बात को समझने के लिए आम आदमी पार्टी की खूबी और खामी जानना जरूरी है। 
 

Wednesday, January 8, 2014

AAP FAVOURS MORE QUOTA FOR WEAK AND WOMEN IN RESERVATION NEWS IN HINDI

नई दिल्ली.  दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल नियम तोड़ने वाले ऑटो रिक्‍शा चालकों पर सख्‍ती करने का दिल्‍ली पुलिस का अधिकार छीनना चाहते हैं। वे चाहते हैं कि ऑटो रिक्‍शा ड्राइवर द्वारा यात्रियों को ले जाने से मना करने, मीटर से नहीं चलने, परमिट नियम तोड़ने, यूनिफॉर्म नहीं पहनने आदि पर जुर्माना लगाने का अधिकार दिल्‍ली पुलिस से लेकर परिवहन विभाग को सौंपा जाए। इसे लेकर केजरीवाल परिवहन विभाग के वरिष्‍ठ अधिकारियों के साथ कई बैठकें कर चुके हैं। उपराज्‍यपाल नजीब जंग से अनुमति मिलने के बाद इस संबंध में प्रस्‍ताव केंद्र को भेजा जा सकता है।
 
http://www.bhaskar.com/article/NAT-aap-favours-more-quota-for-weak-and-women-in-reservation-4486825-NOR.html
 
 
केजरीवाल का कहना है कि भ्रष्‍टाचार के विरुद्ध आवाज उठाने के लिए उन्‍हें शहर के सभी ऑटो ड्राइवर का साथ मिला हुआ है। इसलिए वे उनकी समस्‍याओं को सुलझाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
 

Monday, January 6, 2014

LOK SABHA POLLS AAP BJP CONGRESS POLITICS NEWS IN HINDI

नई दिल्ली. दिल्‍ली विधानसभा में जदयू के इकलौते विधायक शोएब इकबाल की धमकी के बाद 'आप' नेता कुमार विश्‍वास ने अपने विवादित बयान के लिए फिर से माफी मांग ली है। साथ ही, भाजपा पर तंज कसते हुए कहा है कि उसे भी अपने नेताओं के कर्मों के लिए माफी मांगने में देर नहीं करनी चाहिए।
 
http://www.bhaskar.com/article/NAT-lok-sabha-polls-aap-bjp-congress-politics-news-in-hindi-4485580-NOR.html
 
 
विश्‍वास ने मुहर्रम को लेकर एक विवादित बयान दिया था, जिससे इकबाल नाराज हो गए। लेकिन, जब केजरीवाल से इस बारे में पूछा गया तो उन्‍होंने कहा कि यह चार-पांच महीने पुरानी बात है। कुमार विश्‍वास ने व्‍यंग्‍य में ऐसा कह दिया था। वह माफी भी मांग चुके हैं।
 
इकबाल का कहना है कि विश्‍वास के बयान से धार्मिक भावना को ठेस पहुंची है। इसके बाद बीजेपी नेता मुख्‍तार अब्‍बास नकवी ने भी कहा कि कुमार विश्‍वास को माफी मांगनी चाहिए। कुमार विश्‍वास ने कहा है कि उन्‍होंने पहले भी इस बयान के लिए माफी मांग ली है। उन्‍होंने कहा, 'अगर अब भी किसी को इस बयान से ठेस पहुंची है तो मैं फिर से इसके लिए माफी मांगता हूं। विश्‍वास ने इसके बाद बीजेपी पर निशाना साधा। उन्‍होंने कहा, 'बीजेपी को गडकरी, बंगारू लक्ष्‍मण और येदियुरप्‍पा के लिए माफी मांगनी चाहिए।'  
 
शोएब ने धमकी दी थी कि कुमार विश्‍वास अपने एक बयान पर माफी नहीं मांगेंगे तो वह 'आप' की सरकार को समर्थन नहीं देंगे। उन्‍होंने कहा था कि वह इस मामले में केजरीवाल से बात करेंगे और विधानसभा में भी मुद्दा उठाएंगे। साथ ही, उन्‍होंने धमकी दी थी कि अगर माफी नहीं मांगी गई तो मामला और तूल पकड़ेगा। 
 
शोएब इकबाल गरम मिजाज के नेता माने जाते हैं। तीन जनवरी को दिल्‍ली विधानसभा में विश्‍वास मत पर चर्चा के दौरान भी वह गुस्‍सा हो गए थे। उन्‍होंने सदन के भीतर ही कोट उतार कर भाजपा विधायक को ललकार दिया था और अपशब्‍द भी कहे थे (देखें, घटना की एक्‍स्‍क्‍लूसिव तस्‍वीरें)
 

Monday, December 23, 2013

AAM AADMI PARTY: ARVIND KEJRIWAL ANNOUNCES TO FORM THE AAP GOVERNMENT IN DELHI

नई दिल्‍ली. विधानसभा चुनाव नतीजे आने के करीब 15 दिन बाद आखिरकार दिल्‍ली में सरकार बनने का रास्‍ता साफ हो गया। अरविंद केजरीवाल ने उप राज्‍यपाल नजीब जंग से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश किया। केजरीवाल सरकार के मुखिया होंगे और शपथ ग्रहण समारोह 26 दिसंबर को रामलीला मैदान में हो सकता है। उप राज्‍यपाल ने शपथ ग्रहण समारोह के लिए रामलीला मैदान का सुझाव दिया है। राष्‍ट्रपति ने निर्देश दिए हैं कि उप राज्‍यपाल शपथ ग्रहण की तारीख और स्‍थान तय कर लें।

http://www.bhaskar.com/article/c-99-181568-NOR.html


इससे पहले केजरीवाल और आप के अन्‍य बड़े नेताओं ने सोमवार को प्रेस कांफ्रेंस में एलान किया कि वह दिल्‍ली में सरकार बनाएंगे। प्रेस कांफ्रेंस से पहले कौशांबी स्थित अरविंद केजरीवाल के घर पर 'आप' के बड़े नेताओं की बैठक हुई, जिसमें दिल्‍ली में सरकार बनाने का फैसला लिया गया।
बैठक के बाद पत्रकारों से बात करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा, 'आप चंद लोगों की पार्टी नहीं सबकी पार्टी है। एक हफ्ते में हमने वेबसाइट, एसएमएस और जनसभाओं के जरिये जनता से राय मांगी। नतीजे आए कि आप को सरकार बनानी चाहिए। आप दिल्ली में सरकार बनाएगी।' 
आप नेता मनीष सिसौदिया ने बताया कि पिछले हफ्ते हुए जनमत संग्रह के दौरान 6 लाख 97 हजार 370 लोगों की राय मिली। 74 फीसदी लोगों ने इंटरनेट के जरिये सरकार बनाने के पक्ष में अपनी राय दी। 5 लाख 23 हजार 183 लोगों ने एसएमएस भेजे। आप ने दिल्‍ली में 280 सभाएं की। 257 सभाओं में लोगों ने सरकार बनाने का समर्थन किया जबकि 23 सभाओं में लोग सरकार नहीं बनाने में पक्ष में थे। यह देश में राजनीति बदलने की ऐतिहासिक शुरुआत है।

सीएम बनने के सवाल पर मनीष ने कहा, 'आप ने पहले अरविंद को सीएम बनाया था, इसके बाद घोषणापत्र में भी उनके लिए सहमति जताई थी। इस बीच अफवाह उड़ी कि किसी और को सीएम बनाया जाएगा लेकिन हम यह साफ करते हैं कि अरविंद ही सीएम होंगे।'  28 सीटें जीतने वाली आम आदमी पार्टी को कांग्रेस ने बाहर से समर्थन देने का एलान किया है। (पढें- कैसा हो सकता है सरकार का स्‍वरूप, कौन-कौन बन सकते हैं मंत्री?) 
 

Wednesday, December 18, 2013

ARVIND KEJRIWAL AAP PUBLIC OPINION LATEST NEWS IN HINDI

नई दिल्‍ली. दिल्‍ली में सरकार बनाने के‍ लिएजनमत संग्रह कर रहे अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी (आप) पर सियासी हमले जारी हैं। बीजेपी नेता नितिन गडकरी ने 'आप' के सियासी दर्शन की तुलना 'माओवाद' से की है। मुंबई में पत्रकारों से बात करते हुए गडकरी ने कहा, 'दिल्‍ली में सरकार बनाने के नाम पर तमाशा (ड्रामा) हो रहा है। अरविंद केजरीवाल कहते हैं कि वो सरकार बनाने से पहले लोगों की राय लेंगे। यह दक्षिणपंथी माओवाद की तरह है। वामपंथी माओवादियों की तरह 'आप' देश की लोकतांत्रिक व्‍यवस्‍था को भी तहस-नहस करना चाहता है।


http://www.bhaskar.com/article/NAT-arvind-kejriwal-aap-public-opinion-latest-news-4467841-NOR.html


चार घंटे में तीन लाख लोगों की राय मिली   

आम आदमी पार्टी (आप) का जनमत संग्रह जारी है। 'आप' ने दिल्‍ली में सरकार बनाने के लिए जनता की राय मांगी है। शुरुआती चार घंटे में तीन लाख लोगों की राय मिली है। इनमें एसएमएस से दो लाख जबकि फेसबुक पर 50 हजार लोगों की राय मिली है। 50 हजार लोगों ने फोन के जरिये अपनी राय जाहिर की है। जनमत संग्रह रविवार तक चलेगा। लोगों की राय के आधार पर 'आप' सोमवार को फैसला करेगी कि दिल्‍ली में सरकार बनाई जाए या नहीं। मतदाताओं से राय मैनुअली और एसएमएस के जरिए ली जा रही है।
आप अपनी राय एसएमएस से भेज सकते हैं। यदि आपका जवाब 'हां' है तो 'YES' और नहीं है तो 'NO' लिखकर 08806110335 पर भेज दें। आप अपनी राय 08806110335 पर कॉल करके या पार्टी की वेबसाइट और फेसबुक पेज पर भी दे सकते हैं। 
 

Tuesday, December 17, 2013

AAP MLA's Want To Form Government In Delhi!

नई दिल्ली. अपने पहले ही चुनाव में 28 विधानसभा सीटें जीतकर धमाकेदार शुरुआत करने वाली आम आदमी पार्टी (आप) ने दिल्ली में जनता की राय लेने का फैसला किया है। जनता की राय के आधार पर ही आप यह फैसला करेगी कि दिल्ली में सरकार बनाई जाए या नहीं। मंगलवार को अभी आप की राजनीतिक मामलों की कमेटी और इसके विधायकों की बैठक के बाद पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने  प्रेस कांफ्रेंस में ऐलान किया कि उनकी पार्टी जनता की राय हासिल करेगी। उन्‍होंने कहा कि उनकी पार्टी आज से रविवार तक जनता की राय जानेगी। 'आप' ने जनता के लिए चिट्ठी लिखी है। इसकी 25 लाख प्रतियां छपवाई जा रही हैं, जिसे दिल्ली के 70 विधानसभा क्षेत्रों में बांटा जाएगा। 
 
 
http://www.bhaskar.com/article-ht/NAT-aap-mlas-want-to-form-government-in-delhi-4466739-NOR.html
 
 
केजरीवाल ने  प्रेस कांफ्रेंस में जनता के नाम लिखी चिट्ठी पढ़ी। चिट्ठी में केजरीवाल ने अपनी पार्टी का बचाव करते हुए कहा कि उनकी पार्टी जिम्मेदारी से भाग नहीं रही है। केजरीवाल ने कहा कि उनकी पार्टी जनता की राय लेगी। केजरीवाल ने कहा कि उनकी पार्टी सरकार बनाए या नहीं, इसके लिए दिल्ली के लोग फोन, एसमएमस, फेसबुक, वेबसाइट के जरिए सरकार बनाने को लेकर हां या नहीं में अपनी राय दे सकते हैं। केजरीवाल ने कहा कि रविवार तक उनकी पार्टी इस तरह से लोगों की राय स्वीकार करेगी।   
 
 

Blogger news

Blogroll

About