Showing posts with label elections 2014. Show all posts
Showing posts with label elections 2014. Show all posts

Friday, May 16, 2014

Pakistani Villagers Pine For Manmohan Singh

दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र माने जाने वाले भारत में 16वें लोकसभा चुनावों के नतीजे सामने आ रहे हैं। शुरुआती रुझानों में भारतीय जनता पार्टी को बहुमत मिलता दिख रहा है और कांग्रेस की हालत खराब है। भारत सहित अंतरराष्ट्रीय मीडिया में भी लोकसभा चुनावों की चर्चा जोरों पर है, लेकिन पाकिस्तान के चकवाल जिले के गाह में माहौल गमगीन है। जी हां, ये वही गांव है, जहां 10 साल तक भारत के प्रधानमंत्री रहे मनमोहन सिंह का जन्म हुआ था।
 मोदी के जीत के बाद पाकिस्तान के इस गांव में शोक की लहर, जानिए क्यों
भारतीय आम चुनाव के शुरुआती नतीजों में कांग्रेस को मिलती हार से गाह गांव के लोग चिंतित हैं। भारत के बदलते राजनैतिक परिदृश्य पर चर्चा करते हुए गाह के 81 वर्षीय गुलाम मोहम्मद खान कहते हैं, "मैं अपने पुराने सहपाठी मनमोहन सिंह की पार्टी की जीत की दुआ कर रहा हूं।"
 

Thursday, May 15, 2014

Varanasi Voting Counting Live Latest News

वाराणसी. लोकसभा चुनाव की मतगणना शुरू हो गई है। सबकी नजरें यूपी की सबसे हाईप्रोफाइल सीट वाराणसी के नतीजे पर टिकी हैं। वाराणसी सीट से बीजेपी के एम प्रत्याशी नरेंद्र मोदी चुनाव मैदान में हैं। उनको टक्कर देने के लिए 'आप' से अरविंद केजरीवाल चुनाव मैदान में हैं।
 
VARANASI LIVE: नरेंद्र मोदी 4000 वोटों से अरविंद केजरीवाल से आगे
वाराणसी सीट पर 12 मई को 55.22 फीसदी मतदान हुआ था। कुल 42 प्रत्याशी चुनाव लड़े हैं। इनमें प्रमुख प्रत्याशियों में भाजपा से नरेंद्र मोदी, कांग्रेस से अजय राय, सपा से कैलाश नाथ चौरसिया, बसपा से विजय प्रकाश जायसवाल, 'आप' से अरविंद केजरीवाल प्रमुख उम्मीदवार हैं।

Thursday, April 3, 2014

Congress Candidate From Gautam Budh Nagar Ramesh Tomar Joins BJP.

नई दिल्‍ली. गौतमबुद्ध नगर (नोएडा) से कांग्रेस उम्‍मीदवार रमेश तोमर मतदान से सात दिन पहले, गुरुवार को बीजेपी में शामिल हो गए। रमेश के पार्टी छोड़ने के बाद कांग्रेस इस सीट से चुनावी रेस से बाहर हो गई है। ऐसा इसलिए क्‍योंकि यहां से नामांकन दाखिल करने का वक्‍त बीत चुका है और कांग्रेस किसी दूसरे उम्‍मीदवार को खड़ा नहीं कर सकती है। तोमर के इस कदम को कांग्रेस के लिए एक बड़े झटके के तौर पर देखा जा रहा है। रमेश चार बार सांसद रह चुके हैं।
एक सीट पर चुनाव से पहले ही हारी कांग्रेस, चार बार सांसद रहे कैंडिडेट ने बदला पाला
उधर, तोमर के आने से भले ही बीजेपी को थोड़ी मजबूती मिली हो, लेकिन पार्टी के अंदर खुद ही विवाद मचा हुआ है। वरुण गांधी द्वारा राहुल गांधी की तारीफ करने का मामला ठंडा नहीं पड़ा है। पार्टी के दूसरे कई नेताओं के बाद अब स्‍मृति ईरानी ने भी वरुण के इस बयान पर नाखुशी जताई है। स्‍मृति ने दो टूक शब्‍दों में कह दिया है कि अमेठी में कोई विकास नहीं हुआ है।

Tuesday, March 25, 2014

Arvind Kejriwal Reaches Varanasi.

वाराणसी. आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल मंगलवार सुबह वाराणसी पहुंच गए। यहां उन्‍हें बीजेपी समर्थकों के विरोध का सामना करना पड़ा। रोड शो के दौरान केजरीवाल पर काली स्याही फेंकी गई। रोड शो के दौरान थोड़ी अव्यवस्था फैल गई। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग भी करना पड़ा।  
 
arvind kejriwal news in hindi
 
 
केजरीवाल की कार औऱ समर्थकों पर अंडे भी फेंके गए
गंगा स्‍नान के लिए गए और यहां से काल भैरव मंदिर दर्शन के लिए पहुंचे। इस दौरान मंदिर के बाहर बीजेपी समर्थक इकट्ठा हो गए और केजरीवाल के खिलाफ प्रदर्शन करने लगे। इस दौरान उन्‍होंने 'मोदी-मोदी' के नारे भी लगाए। कुछ देर बाद केजरीवाल की कार पर अंडे भी फेंके गए।

Saturday, March 22, 2014

Jaswant Singh Sulking Bjp.

नई दिल्ली. शनिवार को भाजपा ने वरिष्‍ठ पत्रकार और कांग्रेस सांसद रहे एमजे अकबर को अपने पाले में कर लिया, लेकिन वरिष्‍ठ नेता जसवंत सिंह ने पार्टी की मुश्किल बढ़ाने के संकेत दे दिए। उन्‍होंने पहली बार बगावती तेवर दिखाए। 
 
http://www.bhaskar.com/article-ht/NAT-jaswant-singh-sulking-bjp-latest-news-election-2014-4557042-PHO.html
 
 
बाड़मेर से टिकट कटने से नाराज जसवंत सिंह ने बागी तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। शनिवार को जोधपुर पहुंचे जसवंत सिंह ने बीजेपी पर हमला बोला और कहा कि असली-नकली बीजेपी में लड़ाई हो रही है। जसवंत ने कहा कि बीजेपी दो हिस्सों में बंट चुकी है। उन्‍होंने कहा कि एक असली बीजेपी है तो दूसरी नकली। असली बीजेपी पर बाहरी लोगों ने अतिक्रमण कर लिया है। जसवंत सिंह ने कहा कि पार्टी में संविधान के खिलाफ फैसले लिए जा रहे हैं और वे असली बीजेपी के लिए काम करेंगे। उन्‍होंने कहा कि इसका फैसला आगामी लोकसभा चुनाव में जनता करेगी कि कौन असली बीजेपी है। पार्टी छोड़ने और बाड़मेर से निर्दलीय उम्‍मीदवार के रूप में चुनाव लड़ने पर जसवंत सिंह ने कहा कि वे 24 मार्च को अपने पत्‍ते खोलेंगे।

 

Blogger news

Blogroll

About