Showing posts with label Latest Delhi News In Hindi. Show all posts
Showing posts with label Latest Delhi News In Hindi. Show all posts

Tuesday, July 29, 2014

गायब मिले 80 अफसर तो वेंकैया का फरमान- 15 मिनट पहले आओ वरना नहीं लगेगी हाजिरी

केंद्रीय शहरी विकास और संसदीय कार्यमंत्री वेंकैया नायडू सोमवार को उस वक्‍त हैरान रह गए, जब उन्हें अपने ही मंत्रालय के अफसर नदारद मिले। वे जिस भी केबिन में गए, अफसरों की कुर्सियां खाली ही मिलीं। सूत्रों के मुताबिक, कुल 80 अफसर और कर्मचारियों को उनकी गैरहाजिरी के कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
गायब मिले 80 अफसर तो वेंकैया का फरमान- 15 मिनट पहले आओ वरना नहीं लगेगी हाजिरी
बायोमीट्रिक अटेंडेंस की होगी व्‍यवस्‍था 
नायडू सोमवार को शहरी विकास मंत्रालय के दफ्तर का औचक निरीक्षण करने निकले थे।अफसरों की गैरहाजिरी से नाराज नायडू ने अपने दोनों मंत्रालयों में तुरंत बायोमीट्रिक अटेंडेंस सिस्टम लगाने के निर्देश दिए हैं। 

Tuesday, March 18, 2014

Congress to Declare Candidate against Modi.

नई दिल्ली. कांग्रेस आज उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट जारी करने के लिए केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक करेगी। सूत्रों का कहना है कि इस बैठक के बाद पार्टी वाराणसी से मोदी के खिलाफ अपने उम्मीदवार की घोषणा कर सकती है। गौरतलब है कि बीजेपी अपने पीएम उम्मीदवार नरेंद्र मोदी को वाराणसी सीट से चुनाव लड़वाने का एलान कर चुकी है। ऐसे में अब सभी की निगाहें इस बात पर टिकी है कि कांग्रेस मोदी के खिलाफ अपने किस नेता को उनके खिलाफ मैदान में उतारेगी। हालांकि, यह भी चर्चा ही अजय राय या राजेश मिश्रा में से किसी एक को कांग्रेस वाराणसी सीट से अपना उम्मीदवार घोषित कर सकती है। 
 
http://www.bhaskar.com/article/NAT-latest-news-in-hindi-congress-declare-candidate-against-modi-4552893-NOR.html
 
 
कलमाड़ी पर भी हो सकता है फैसला 
 
कांग्रेस की तीसरी सूची में करीब सौ उम्मीदवारों के नामों का एलान किया जा सकता है। पार्टी  पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली के अलावा यूपी की सीटों पर भी अपने उम्मीदवारों के नामों का एलान कर सकती है। भ्रष्टाचार के आरोपों के कारण कांग्रेस पार्टी में हाशिए पर गए सुरेश कलमाड़ी को टिकट दिया जाएगा या नहीं, इसका फैसला भी आज हो सकता है। साथ ही कांग्रेस की चुनाव समिति आज मनीष तिवारी के चुनाव न लड़ने की चर्चा पर भी अंतिम फैसला ले सकती है।
 

Monday, December 23, 2013

AAM AADMI PARTY: ARVIND KEJRIWAL ANNOUNCES TO FORM THE AAP GOVERNMENT IN DELHI

नई दिल्‍ली. विधानसभा चुनाव नतीजे आने के करीब 15 दिन बाद आखिरकार दिल्‍ली में सरकार बनने का रास्‍ता साफ हो गया। अरविंद केजरीवाल ने उप राज्‍यपाल नजीब जंग से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश किया। केजरीवाल सरकार के मुखिया होंगे और शपथ ग्रहण समारोह 26 दिसंबर को रामलीला मैदान में हो सकता है। उप राज्‍यपाल ने शपथ ग्रहण समारोह के लिए रामलीला मैदान का सुझाव दिया है। राष्‍ट्रपति ने निर्देश दिए हैं कि उप राज्‍यपाल शपथ ग्रहण की तारीख और स्‍थान तय कर लें।

http://www.bhaskar.com/article/c-99-181568-NOR.html


इससे पहले केजरीवाल और आप के अन्‍य बड़े नेताओं ने सोमवार को प्रेस कांफ्रेंस में एलान किया कि वह दिल्‍ली में सरकार बनाएंगे। प्रेस कांफ्रेंस से पहले कौशांबी स्थित अरविंद केजरीवाल के घर पर 'आप' के बड़े नेताओं की बैठक हुई, जिसमें दिल्‍ली में सरकार बनाने का फैसला लिया गया।
बैठक के बाद पत्रकारों से बात करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा, 'आप चंद लोगों की पार्टी नहीं सबकी पार्टी है। एक हफ्ते में हमने वेबसाइट, एसएमएस और जनसभाओं के जरिये जनता से राय मांगी। नतीजे आए कि आप को सरकार बनानी चाहिए। आप दिल्ली में सरकार बनाएगी।' 
आप नेता मनीष सिसौदिया ने बताया कि पिछले हफ्ते हुए जनमत संग्रह के दौरान 6 लाख 97 हजार 370 लोगों की राय मिली। 74 फीसदी लोगों ने इंटरनेट के जरिये सरकार बनाने के पक्ष में अपनी राय दी। 5 लाख 23 हजार 183 लोगों ने एसएमएस भेजे। आप ने दिल्‍ली में 280 सभाएं की। 257 सभाओं में लोगों ने सरकार बनाने का समर्थन किया जबकि 23 सभाओं में लोग सरकार नहीं बनाने में पक्ष में थे। यह देश में राजनीति बदलने की ऐतिहासिक शुरुआत है।

सीएम बनने के सवाल पर मनीष ने कहा, 'आप ने पहले अरविंद को सीएम बनाया था, इसके बाद घोषणापत्र में भी उनके लिए सहमति जताई थी। इस बीच अफवाह उड़ी कि किसी और को सीएम बनाया जाएगा लेकिन हम यह साफ करते हैं कि अरविंद ही सीएम होंगे।'  28 सीटें जीतने वाली आम आदमी पार्टी को कांग्रेस ने बाहर से समर्थन देने का एलान किया है। (पढें- कैसा हो सकता है सरकार का स्‍वरूप, कौन-कौन बन सकते हैं मंत्री?) 
 

Tuesday, November 26, 2013

देश छोड़ सकते हैं तेजपाल, गोवा पुलिस ने जारी किया अलर्ट

नई दिल्‍ली/मुंबई. साथी पत्रकार के साथ यौन उत्पीडन के केस में फंसे 'तहलका' मैगजीन के एडिटर तरुण तेजपाल की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। गोवा पुलिस ने तेजपाल के खिलाफ अलर्ट जारी किया है। पुलिस ने आशंका जताई है कि तेजपाल देश छोड़ सकते हैं। सभी एयरपोर्ट को तेजपाल पर नजर रखने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
http://www.bhaskar.com/article/NAT-victim-resignation-letter-in-tehelka-tejpal-sexual-assault-case-4445648-NOR.html
इससे पहले पुलिस 'तहलका' के एडिटर-इन-चीफ रहे तरुण तेजपाल पर यौन शोषण का आरोप लगाने वाली महिला पत्रकार का बयान दर्ज करने मुंबई पहुंची। मुंबई के पुलिस कमिश्‍नर सत्‍यपाल सिंह ने भरोसा दिया है कि वो मामले की जांच में गोवा पुलिस को हरसंभव सहयोग देंगे। वहीं, इस मामले में आरोपी तरुण तेजपाल ने आरोप लगाया है कि गोवा पुलिस ने होटल के सीसीटीवी फुटेज की बुरी तरह अनदेखी की है। तेजपाल ने अपने खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर को 'राजनीति से प्रेरित' बताया है। उन्‍होंने गोवा के सीएम मनोहर पर्रिकर पर आरोप लगाया है कि वो बेवजह इस मामले में दिलचस्‍पी दिखा रहे हैं। 
तेजपाल ने कहा है कि यह यौन उत्‍पीड़न का मामला नहीं है। बल्कि, जो कुछ हुआ, वह मामूली हंसी-मजाक था, जो दो व्‍यक्तियों के बीच निजी स्‍तर पर किया गया था। इस बीच, दिल्‍ली हाईकोर्ट ने तेजपाल को तत्‍काल राहत देने से इनकार कर दिया है। अदालत में तेजपाल की तरफ से दायर अग्रिम जमानत की याचिका पर अब बुधवार को सुनवाई होगी। सोमवार को याचिका देते हुए तेजपाल के वकील की ओर से यह भी कहा गया था कि आरोप लगाने वाली पत्रकार घटना के बाद भी पार्टी करती रही थी।

Tuesday, October 15, 2013

सोनिया से मिलने पहुंचे तो पुलिस ने गोद में उठाया और जमकर पीटा, देखिए

 आंध्र प्रदेश के बंटवारे को लेकर शनिवार सुबग टीडीपी ने नेताओं और समर्थकों ने सोनिया गांधी के घर के बाहर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन करने पहुंचे लोगों की भीड़ को देखते हुए पहले से ही पुलिस बल तैनात कर दिया गया था। सुबह तकरीबन 11 बजे अपने टीडीपी के समर्थक सोनिया गांधी के घर मिलने पहुंचे थे.

 लेकिन उन्हें पहले ही रोक लिया गया। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी शुरू कर दी और सोनिया से खिलाफ नारेबाजी की। भारी पुलिस बल ने प्रदर्शनकारी आगे नहीं बढ़ने दिया। विरोध में प्रदर्शनकारियों ने सड़क पर लेट कर प्रदर्शन किया। Read more....
 

Blogger news

Blogroll

About