Showing posts with label bjp news in hindi. Show all posts
Showing posts with label bjp news in hindi. Show all posts

Friday, May 16, 2014

LIVE: 25 सीटों पर भाजपा आगे, बाड़मेर में जसवंत हुए पीछे

 लोकसभा चुनाव के लिए मिल रहे रुझानों में पोस्‍टल बैलेट की गणना के बाद सभी 25 सीटों पर भाजपा ने बढ़त बनाए हुए है। वहीं बाड़मेर सीट पर भाजपा के बागी जसवंत सिंह  भाजपा के कर्नल सोनाराम से 60 हजार से अधिक मतों से पीछे चल रहे हैं।  
 
प्रदेश की सभी 25 सीटों के लिए भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कर्मचारी पोस्टल बैलेट से इस काम को अंजाम दे रहे हैं। जयपुर में भी दो केंद्रों राजस्थान कॉलेज व कॉमर्स कॉलेज में जयपुर और जयपुर ग्रामीण लोकसभा सीटों के लिए मतगणना चल रही है। 
LIVE: 25 सीटों पर भाजपा आगे, बाड़मेर में जसवंत हुए पीछे
इसके साथ ही जल्द ही प्रदेश के भाजपा व कांग्रेस समेत सभी 320 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होने वाला है। निर्वाचन आयोग के अनुसार सुबह 11:30 बजे से चुनाव के परिणाम आना शुरू हो जाएंगे। प्रदेश में भाजपा व कांगे्रस ने सभी सीटों पर प्रत्याशी मैदान में उतारे हैं।
 

Thursday, May 15, 2014

हर किसी को चुनावी नतीजे का इंतजार, जानिए कैसे होती है वोटों की गिनती

नई दिल्ली. लोकसभा चुनाव 2014 के नतीजे शुक्रवार शाम तक साफ हो जाएंगे।  वोटों की गिनती तीन घंटे की तैयारी के बाद 16 मई को सुबह 8 बजे शुरू होगी। सुबह 8.30 बजे तक शुरुआती ट्रेंड आने लगेंगे। चुनाव आयोग के मुताबिक सुबह 11 बजे तक तकरीबन सभी 543 सीटों पर यह साफ हो जाएगा कि कौन कहां आगे या पीछे चल रहा है। ज्यादातर सीटों पर शाम 4 बजे तक नतीजे आने की उम्मीद है।
 हर किसी को चुनावी नतीजे का इंतजार, जानिए कैसे होती है वोटों की गिनती
लेकिन क्या आपको पता है कि वोटों की गिनती किस तरह से की जाती है? यह बेहद अहम प्रक्रिया होती है, जिसमें कई लोगों की राजनीतिक किस्मत दांव पर लगी होती है।

Tuesday, April 22, 2014

Praveen Togadia Booked For Hate Speech

http://www.bhaskar.com/article/NAT-praveen-togadia-booked-for-hate-speech-4589249-NOR.html

गुजरात में मुसलमानों के खिलाफ भड़काऊ भाषण देने को लेकर विश्‍व हिंदू परिषद् के नेता प्रवीण तोगड़िया के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। मंगलवार को भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्‍मीदवार नरेंद्र मोदी ने ऐसे नेताओं को नसीहत दी कि वे भड़काने वाले बयान देने से बाज आएं और मुद्दों से भटकाने की कोशिश न करें। उन्‍होंने किसी नेता का नाम लिए बिना ट्वीट कर कहा कि इस चुनाव में मुद्दा विकास और सुशासन का है। भाजपा का शुभचिंतक होने का दावा करने वालों के ओछे बयानों से इस मुद्दे से भटकाव होता है।  
 
गुजरात के भावनगर में तोगडि़या के खिलाफ लोगों को धर्म विशेष के खिलाफ भड़काने का मामला दर्ज (तोगड़‍िया का बयान पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें) किया गया है। चुनाव आयोग ने इस मामले की जांच के लिए बयान की टेप की मांग की है।

Monday, March 24, 2014

General Elections 2014: Jaswant Singh To Filen Nomination From Badmer

नई दिल्‍ली. बाड़मेर से भाजपा का टिकट नहीं मिलने से नाराज पार्टी के वरिष्‍ठ नेता जसवंत सिंह ने सोमवार को बतौर निर्दलीय उम्‍मीदवार पर्चा भर दिया। इसके बाद जसवंत सिंह ने जनसभा कर बीजेपी नेताओं पर जमकर भड़ास निकाला। उन्‍होंने पार्टी अध्‍यक्ष राजनाथ सिंह और राजस्‍थान की मुख्‍यमंत्री वसुंधरा राजे पर धोखा देने का आरोप लगाया। (जसवंत सिंह का भाषण विस्‍तार से पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।)
 
http://www.bhaskar.com/article-ht/NAT-general-elections-2014-jaswant-singh-to-filen-nomination-from-badmer-4558653-NOR.html
 
 
उधर, गुजरात में भी नरेंद्र मोदी सरकार के एक पूर्व मंत्री ने भी बगावत कर दी है। कानजी पटेल बलसाड से टिकट चाहते थे, लेकिन अंतिम क्षणों में पार्टी ने उनका टिकट काट दिया। इससे नाराज होकर कानजी ने बगावती तेवर दिखाए और कहा कि टिकट का सौदा किया गया। उन्‍होंने आरोप लगाया कि पार्टी ने दलबदलू लोगों को टिकट दिया है। उन्होंने यह भी कहा कि वह अब पार्टी के लिए प्रचार नहीं करेंगे। दिए हैं। उन्‍होंने पार्टी के नेताओं को सत्‍ता का सौदागर बता डाला।  कानजी पटेल गुजरात के वरिष्ठ आदिवासी नेता हैं। वह 48 सालों से बीजेपी से जुड़े हुए हैं।
 

Saturday, March 22, 2014

Jaswant Singh Sulking Bjp.

नई दिल्ली. शनिवार को भाजपा ने वरिष्‍ठ पत्रकार और कांग्रेस सांसद रहे एमजे अकबर को अपने पाले में कर लिया, लेकिन वरिष्‍ठ नेता जसवंत सिंह ने पार्टी की मुश्किल बढ़ाने के संकेत दे दिए। उन्‍होंने पहली बार बगावती तेवर दिखाए। 
 
http://www.bhaskar.com/article-ht/NAT-jaswant-singh-sulking-bjp-latest-news-election-2014-4557042-PHO.html
 
 
बाड़मेर से टिकट कटने से नाराज जसवंत सिंह ने बागी तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। शनिवार को जोधपुर पहुंचे जसवंत सिंह ने बीजेपी पर हमला बोला और कहा कि असली-नकली बीजेपी में लड़ाई हो रही है। जसवंत ने कहा कि बीजेपी दो हिस्सों में बंट चुकी है। उन्‍होंने कहा कि एक असली बीजेपी है तो दूसरी नकली। असली बीजेपी पर बाहरी लोगों ने अतिक्रमण कर लिया है। जसवंत सिंह ने कहा कि पार्टी में संविधान के खिलाफ फैसले लिए जा रहे हैं और वे असली बीजेपी के लिए काम करेंगे। उन्‍होंने कहा कि इसका फैसला आगामी लोकसभा चुनाव में जनता करेगी कि कौन असली बीजेपी है। पार्टी छोड़ने और बाड़मेर से निर्दलीय उम्‍मीदवार के रूप में चुनाव लड़ने पर जसवंत सिंह ने कहा कि वे 24 मार्च को अपने पत्‍ते खोलेंगे।

Wednesday, March 19, 2014

Jagdambika Pal and Raju Srivastava May Join Bjp.


लखनऊ. कांग्रेस के कद्दावर नेता जगदंबिका पाल और सपा नेता व हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव भाजपा में शामिल हो गए हैं। दिल्ली स्‍थि‍त भाजपा मुख्‍यालय में पार्टी अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने इसकी घोषणा की। 
पि‍छले कई महीनों से जगदंबिका पाल कांग्रेस से नाराज हैं। पिछले करीब 15 दिन से उनके भाजपा में शामि‍ल होने की चर्चाएं गर्म थीं। बताया जा रहा है कि‍ बीजेपी उन्हें डुमरियागंज लोकसभा सीट पर चुनाव लड़वा सकती है। फि‍लहाल वह इसी सीट से सांसद हैं।


दूसरी ओर राजू श्रीवास्तव ने भी सपा छोड़ भाजपा का दामन थाम लिया है। चर्चा थी कि समाजवादी पार्टी ने उनका टिकट काट दिया था। हालांकि राजू का कहना था कि टिकट उन्होंने खुद ही लौटाया था क्योंकि कानपुर के स्थानीय सपा नेता उनकी मदद नहीं कर रहे थे। 
 
हालांकि राजू श्रीवास्तव ने dainikbhaskar.com से खास बातचीत में पहले ही यह स्पष्ट कर दिया था कि वह भाजपा में शामिल होने जा रहे हैं। भाजपा टि‍कट पर चुनाव लड़ने के मुद्दे पर उन्होंने कहा था कि वह उनकी प्राथमिकता नहीं है। वह पार्टी की इजाजत पर चुनाव लड़ने को तैयार हैं।
 

Blogger news

Blogroll

About