Showing posts with label Today's Breaking News in Hindi. Show all posts
Showing posts with label Today's Breaking News in Hindi. Show all posts

Monday, April 28, 2014

जानिए, सत्ता के सूत्रधार छोटे दलों की नई सरकार में क्या हो सकती है भूमिका

भोपाल। एनडीए के साथ कौन है और कौन यूपीए के साथ, ये पहले से तय है, लेकिन कुछ पार्टियां ऐसी हैं, जिन्होंने अभी तक स्पष्ट नहीं किया है कि वे जरूरत पडऩे पर किसका साथ देंगी। साफ है कि ये हालात को देखते हुए पैंतरा बदलेंगी। इनमें से किसी को अपना वोट बैंक बचाए रखना है
किसी को केंद्र सरकार से फंड की जरूरत है तो कुछ के व्यक्तिगत मतभेद हैं। ऐसे में चुनाव नतीजों के बाद ही तस्वीर साफ हो पाएगी। फिर भी दलों की विचारधारा और मजबूरियों को देखकर कयास जरूर लगाए जा सकते हैं कि ऊंट किस करवट बैठेगा

Sunday, April 27, 2014

लालू बोले- मोदी को नहीं रोक पाया तो नाम बदल लूंगा, पर क्‍या है जमीनी हकीकत, जानिए

नई दिल्ली. भाजपा के लोग भले ही पूरे देश में मोदी की हवा के दावे कर रहे हों, लेकिन बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव इस हवा को सिरे से खारिज कर रहे हैं। लालू ने तो यहां तक कह दिया है कि वो अगर बिहार में भाजपा की सीटें कम करने में सफल नहीं हुए तो वो अपना नाम बदल लेंगे। लालू का यह बयान उस मीडिया सर्वे के जवाब में आया है जिसमें बताया गया है कि बिहार में आरजेडी को सिर्फ तीन सीटें ही मिल सकती हैं। 
एक बिजनेस अखबार को दिए इंटरव्यू में लालू ने जबर्दस्त आत्मविश्वास जताते हुए कहा कि मतदान रूझान को देखते हुए उन्हें बिहार की सभी 40 लोकसभा सीट जीतने की उम्मीद है। लालू ने कहा कि भाजपा सिर्फ झूठे दावे कर रही है कि पूरे देश में मोदी नाम की हवा है। लालू ने साल 2004 में इंडिया शाइनिंग के दौर की भी याद दिलाई। लालू ने कहा कि भाजपा ने उस वक्त भी काफी शोर मचाया था। इस बार भी नमो राग अलापा जा रहा है जबकि असल में मोदी की हवा जैसा कुछ भी नहीं है। उन्होंने कहा कि मोदी की हवा सिर्फ मीडिया में ही है और इस बात की पुष्टि 16 तारीख को नतीजे आने के बाद हो जाएगी।

Monday, November 25, 2013

Mp Election Voting Latest Update Live, State Election 2013, Vote Today State Time First Nota Button Madhya Pradesh Bhopal.

भोपालमध्यप्रदेश विधानसभा के लिए सोमवार को मतदान के दौरान चंबल संभाग के भिंड, मुरैना, लहार आदि में चुनावी हिंसा  हुई। मुरैना के सुमावली विधानसभा क्षेत्र में उपद्रवियों को खदेडऩे पुलिस को फायरिंग करनी पड़ी। इस गोलीबारी में  दर्जनभर घायल हुए, जिनमें दो की हालत गंभीर है। घायलों को ग्वालियर में भर्ती कराया गया है। उधर, लहार में भी ऐसी ही घटना हुई, जिसमें एक घायल हुआ।
उधर, खरगोन जिले के कसरावद विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस और भाजपा के कार्यकर्ताओं के बीच हुये संघर्ष में कांग्रेस के चार कार्यकर्ता घायल हो गए। सूत्रों के अनुसार कसरावद विधानसभा क्षेत्र में साडली गांव के मतदान क्रमांक 98 पर मतदान को लेकर हुए संघर्ष में दोनों दलों की ओर से ईंट-पत्थर और लाठियों का इस्तेमाल किया गया, जिसमें कांग्रेस के कार्यकर्ता नारायण राम, लखन, कालू, मंशाराम और छोगालाल यादव घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिये कसरावद के सरकारी अस्पताल ले जाया गया है।

प्रदेश के कुछेक जगहों पर ईवीएम मशीनें खराब हो गईं, जबकि दतिया, दमोह , छतरपुर, रायसेन और गुना जिले के कुछ मतदान केंद्रों पर कोई भी वोट डालने नहीं आया।

 मध्यप्रदेश और मिजोरम के 4.7 करोड़ मतदाता दोनों राज्यों की कुल 270 विधानसभा सीटों पर खड़े 2725 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे।  मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए हो रही वोटिंग के दौरान हिंसा की सबसे ज्यादा खबरें चंबल इलाके से मिली हैं। भिंड में एक बूथ पर दबंगों ने कब्जा जमाने का दुस्साहस किया, वहीं लहार में एक बूथ पर उपद्रवियों ने मतदाताओं के साथ मारपीट करते हुए ईवीएम मशीनें तोड़ डालीं। इसमें एक मतदाता गंभीर रूप से घायल हुआ है। उधर, पूरे प्रदेश में दर्जनभर से अधिक मतदान केंद्रों पर बहिष्कार के चलते कोई भी वोट डालने नहीं गया।
 
 

Blogger news

Blogroll

About