Showing posts with label National news. Show all posts
Showing posts with label National news. Show all posts

Wednesday, April 30, 2014

विदेशी मीडिया में भी कुछ इस तरह छाए रहे मोदी, जानें किसने क्या लिखा

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के मतदान का सातवां चरण बुधवार को समाप्त हो गया। नरेंद्र मोदी के अहमदाबाद में वोट डालने की खबर को विदेशी मीडिया ने प्रमुखता से प्रकाशित किया है।
 
वोट डालने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कमल का इस्तेमाल करने के लिए मोदी पर चुनाव आयोग ने सख्ती दिखाई है। वहीं, मोदी के सेल्फी लेने की खबर को भी जगह दी गई है। 
 
उधर, अमेरिका के प्रतिष्ठित अखबार वॉल स्ट्रीट जर्नल ने मोदी और गुजरात के मतदाताओं की आंकड़ों की रिपोर्ट प्रस्तुत की है।
रिपोर्ट में बताया गया है कि 2009 में चुनाव में 26 सीटों वाले गुजरात में बीजेपी को 15 और कांग्रेस को 11 सीटें मिली थी। जबकि 1999 में  बीजेपी को 20 सीटें मिली थीं। रिपोर्ट में बताया गया है कि हो सकता है कि इस बार गुजरात में खुद मोदी और बीजेपी को गहरा धक्का लगे। अखबार ने रिपोर्ट में ऐतिहासिक पृष्ठभूमि भी दी है। (पढ़ें पूरी खबर)

स्टेटस रिपोर्ट: एनटीआर-वायएसआर मुकाबले में, सीमांध्र में कांग्रेस कहीं नहीं

राजमपेट (आंध्र प्रदेश)। सीमांध्र के राजमपेट जिले के छोटे से शहर कोडुर में एनटी रामाराव की विशाल प्रतिमा लगी हुई है। उससे कुछ दूरी पर एक और विशाल प्रतिमा लगी है। इसका मुंह ढंका हुआ है। ये राजशेखर रेड्डी की प्रतिमा है। इसका अनावरण चुनाव के बाद होगा। लोग कहते हैं, यहां कांग्रेसी नेता की भी बड़ी प्रतिमा थी, जिसे लोगों ने आंध्र प्रदेश के बंटवारे के बाद तोड़ दिया।  
अल्पसंख्यक वोटों का जगन को भरोसा
जगन और वाईएसआर कांग्रेस प्रचार के दौरान एनटीआर के प्रति पूरा सम्मान प्रकट कर रहे हैं। साथ ही यह बात भी बोल रहे हैं कि पुरंदेश्वरी एनटीआर की बेटी से अधिक भाजपा की प्रत्याशी हैं। इसके जरिए टीडीपी कैडर और अल्पसंख्यक वोटरों को अपने पक्ष में करने की कोशिश है।

Monday, March 10, 2014

Narendra Modi Rally In Purnia Bihar Latest News In Hindi.

पटना. बीजेपी के पीएम उम्‍मीदवार नरेंद्र मोदी ने सोमवार को बिहार के पूर्णिया में नीतीश और लालू पर एक साथ निशाना साधा। नीतीश के गढ़ में मोदी ने तीसरे मोर्चे पर निशाना साधते हुए कहा कि इस गठजोड़ में तीन दर्जन पीएम उम्मीदवार हैं और लठबंधन से सरकार नहीं चलती है। मोदी ने बिहार की राज्‍य सरकार और केंद्र सरकार पर जमकर हमले किए।
 
http://www.bhaskar.com/article-ht/BIH-PUR-narendra-modi-rally-in-purnia-bihar-latest-news-4545963-PHO.html
 
 
'हुंकार रैली' में उन्‍होंने बिहार के लोगों से आह्वान किया कि वे वोट बैंक की राजनीति के कुचक्र से बाहर निकलकर विकास की राजनीति के लिए वोट करें। अपने भाषण में मोदी ने कहा कि गुजरात का ही सेक्युलरिजम सच्चा है। मोदी की बिहार में यह तीसरी और पूर्णिया में पहली रैली थी। मोदी की इस रैली में बिहार सरकार में मंत्री रेणु कुशवाहा के पति विजय सिंह कुशवाहा बीजेपी में शामिल हुए।
 
(फोटो: पुर्णिया में हुंकार रैली में लाेगों को संबोधित करते नरेंद्र मोदी।) 
 
आगे पढ़ें:
बिहार में शिक्षा की स्थिति पर भी उठाए सवाल
 

Saturday, December 21, 2013

DEVYANI KHOBRAGADE CASE LATEST NEWS INDIA AND US HINDI NEWS

नई दिल्ली.  भारतीय राजनयिक देवयानी खोब्रागडे पर आरोप लगाने वाली जिस संगीता रिचर्ड का पता लगाने की कोशिश भारतीय एजेंसियां कर रही हैं, उसका पता चल गया है। संगीता इन दिनों न्यूयॉर्क के मैनहैटन इलाके में नौकरी कर रही है। रिचर्ड को न्यूयॉर्क की एक गैर सरकारी संस्था सेफ होराइजन ने पनाह दी हुई है। सेफ होराइजन संगीता को कानूनी सलाह दिलाने में भी मदद कर रही है। इस संस्था का दावा है कि उसकी पहल पर संगीता रिचर्ड को नौकरी मिली है। सेफ होराइजन की प्रवक्ता ने कहा, 'रिचर्ड के बारे में हमारी संस्था को इसी साल जुलाई में जानकारी मिली थी। हम उसकी मदद कर रहे हैं।' 
 
http://www.bhaskar.com/article/NAT-devyani-khobragade-case-latest-news-india-and-us-4470983-NOR.html
 
 
इससे पहले आई खबरों में संगीता को लापता बताया गया था। अमेरिकी विदेश विभाग की प्रवक्ता मेरी हर्फ ने बताया कि संगीता नवंबर 2012 में देवयानी के साथ ही न्यूयॉर्क आई थी। देवयानी ने उसे दूसरी जगह काम करने की इजाजत नहीं दी। तब संगीता 23 जून 2013 को बिना बताए देवयानी का अपार्टमेंट छोड़ कर चली गई। इस मामले में न्यूयॉर्क स्थित अमेरिकी विदेश विभाग में उसके लापता होने की सूचना दर्ज कराई गई थी। देवयानी ने कहा कि संगीता को कहीं और काम करने की इजाजत इसलिए नहीं दी क्योंकि संगीता ऑफिशियल पासपोर्ट पर आई थी। इसमें कहीं और काम करने की अनुमति नहीं दी जा सकती थी। हर्फ ने माना कि भारतीय और अमेरिकी कानूनों में फर्क है। 
 
 
इस बीच, अमेरिका की सड़कों पर देवयानी के घर में काम कर चुकी संगीता रिचर्ड के समर्थन में प्रदर्शन हो रहे हैं। भारत में अमेरिका विरोधी प्रदर्शनों का भी सिलसिला जारी है।

Friday, December 20, 2013

DEVYANI KHOBRAGADE AMERICA MUST APOLOGY FORMER US OFFICIAL NEWS IN HINDI

 
 
http://www.bhaskar.com/article/NAT-usa-still-denying-new-id-card-to-devyani-4469987-NOR.html
 
नई दिल्ली/न्यूयॉर्क. अमेरिका ने देवयानी खोब्रागडे के मामले में एक बार फिर अपना रुख कड़ा कर दिया है। अमेरिका ने भारत की उस मांग को खारिज कर दिया है जिसमें कहा गया था कि देवयानी के खिलाफ वीजा धोखाधड़ी का मुकदमा वापस लिया जाए। अमेरिकी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मैरी हर्फ ने इसे कानून के पालन का मामला बताया है। हर्फ ने कहा, 'हम इस तरह के मामलों को बड़ी गंभीरता से लेते हैं। हम हर साल दुनिया भर के राजनयिकों को यह बताते हैं कि अगर वे अपना स्टाफ लेकर अमेरिका आते हैं तो उन्हें यहां के कानूनों का पालन करना पड़ेगा। हम उन शर्तों को साफ करते हैं और इनके उल्लंघन के मामलों को बड़ी गंभीरता से लेते हैं।'  
 
इससे पहले भारतीय राजनयिक देवयानी खोबरागड़े के मामले में अमेरिका ने खेद जताया था। लेकिन भारत सरकार ने साफ कर दिया था कि सिर्फ खेद जताने से बात नहीं बनेगी। अमेरिका को माफी मांगनी होगी और देवयानी के खिलाफ दर्ज केस वापस लेना होगा। संसदीय कार्य मंत्री कमलनाथ ने गुरुवार को सरकार के रुख की जानकारी दी थी। उन्होंने कहा था कि ‘अमेरिकी विदेश मंत्री जॉन केरी द्वारा अफसोस जताने का दिखावा नहीं चलेगा। जिस तरह से उन्होंने मामले को निपटाया, उनका व्यवहार और रवैया... सब पर हमें ऐतराज है। उन्हें माफी मांगनी होगी। गलती स्वीकार करनी होगी। तभी भारत संतुष्ट होगा।’ 
 
 
दूसरी ओर, अमेरिका भले ही कपड़े उतरवा कर भारतीय राजनयिक देवयानी खोब्रागडे की ली गई तलाशी को सही बता रहा हो, लेकिन उसके अपने अफसर ही इसे गलत बता रहे हैं। पूर्व राष्‍ट्रपति बिल क्लिंटन के साथ काम कर चुके वरिष्‍ठ अफसर ने साफ कहा है कि अमेरिका ने देवयानी के साथ गलत किया है और इसके लिए उसे माफी मांगनी चाहिए। उधर, देवयानी के पिता ने भी अमेरिका पर सख्‍त रुख अख्तियार कर लिया है। उन्‍होंने कहा है कि अगर उनकी बेटी पर लगे आरोप अमेरिका ने वापस नहीं लिए तो वह अनशन पर बैठ जाएंगे।  

Tuesday, November 26, 2013

केजरीवाल के खिलाफ खड़े हुए ऑटो ड्राइवर, 'आप' के खिलाफ लगा रहे पोस्‍टर

नई दिल्ली. जैसे-जैसे दिल्ली में विधानसभा चुनाव की वोटिंग का दिन (4 दिसंबर) नजदीक आता जा रहा है, वैसे-वैसे आम आदमी पार्टी (आप) की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं।
 
http://www.bhaskar.com/article/NAT-auto-drivers-goes-against-aap-4445857-NOR.html
 
 
अन्ना आंदोलन और बाद में अरविंद केजरीवाल की आप पार्टी के समर्थन में जुटने वाले दिल्ली के ऑटो वाले अब उन्हीं के खिलाफ खड़े होते नजर आ रहे हैं। कुछ समय पहले तक आप के प्रचार के तरीकों ने लोगों का ध्यान खींचा था। इसमें सबसे अहम तरीका दिल्ली में रात-दिन दौड़ते ऑटो है, जिनके पीछे आप और अरविंद के समर्थन में नारे लिखे होते हैं। लेकिन सोमवार को ऑटो वालों ने आप के खिलाफ मुहिम शुरू कर दी। ऑटो वाले इस बात से नाराज बताए जा रहे हैं कि उन्हें 'आप' की ओर से विधानसभा चुनाव के टिकट नहीं दिए गए। ऑटो ड्राइवरों ने अपनी गाड़ियों के पीछे जो पोस्टर लगाए हैं, उनमें पूछा गया है कि केजरीवाल ने कालकाजी से ऑटो ड्राइवर भाग सिंह को टिकट दिया था, लेकिन बाद में उनसे उम्मीदवारी वापस ले ली गई, आखिर क्यों?  हालांकि, आप का कहना है कि भाग सिंह ने निजी कारणों से अपना नामांकन वापस लिया है।   
 
ऑटो वालों की ताज़ा मुहिम में उनकी मदद एनजीओ न्यायभूमि कर रहा है। इस एनजीओ का दावा है कि वह ऑटो वालों के कल्याण के लिए काम करता है। इस एनजीओ से जुड़े राकेश अग्रवाल का कहना है कि अब कई ऑटो ड्राइवर केजरीवाल विरोधी पोस्टर अपनी गाड़ी पर चिपका रहे हैं। मंगलवार तक करीब 3 हजार ऑटो पर ऐसे पोस्टर चिपका दिए गए।  
 
खुद को आप का सदस्य बताने वाले राकेश अग्रवाल का कहना है कि अगले कुछ दिनों में दिल्ली के करीब 20 हजार ऑटो रिक्शों पर पोस्टर लगाए जाएंगे। इन पोस्टरों में तोड़े गए वादों और पार्टी द्वारा अन्ना के नाम का इस्तेमाल किए जाने से जुड़े सवाल उठाए जाएंगे। सूत्रों के मुताबिक अग्रवाल ने अपने लोगों के लिए 6 टिकट मांगे थे। जब उनकी यह मांग नहीं मानी गई तो वह विरोध पर उतर आए।
 

Monday, September 16, 2013

मोदी पर बोले नीतीश- विनाश काले विपरीत बुद्धि, बीजेपी ने बिहार के सीएम को बताया चाटुकार

मोदी पर बोले नीतीश- विनाश काले विपरीत बुद्धि, बीजेपी ने बिहार के सीएम को बताया चाटुकार
नई दिल्‍ली. आखिरकार लंबी उठापटक के बाद बीजेपी ने नरेंद्र मोदी को पीएम पद का उम्‍मीदवार घोषित कर दिया है। इस पर नीतीश कुमार ने कहा है- विनाश काले विपरीत बुद्धि। नीतीश ने कहा कि उन्‍हें यह आशंका (मोदी को पीएम उम्‍मीदवार बनाने की) पहले से थी और इससे बीजेपी को कुछ हासिल नहीं होगा।
बिहार के मुख्‍यमंत्री के बयान पर पलटवार करते हुए भाजपा नेता गिरिराज सिंह ने कहा कि नीतीश अवसरवादी हैं। उन्‍होंने कहा कि नीतीश अहंकार की भाषा में बात कर रहे हैं। उन्‍होंने उन पर पीएम बनने के लिए कांग्रेस की चाटुकारिता करने का आरोप लगाया और कहा कि देवगौड़ा, गुजराल की तरह पीएम बनने के लिए नीतीश कांग्रेस के चरणों में गिर रहे हैं। उन्‍होंने यहां तक आरोप लगाया कि नीतीश केंद्रीय वित्‍त मंत्री पी. चिदंबरम को छोड़ने के लिए उनके घर तक जाते हैं।
  • आडवाणी ने राजनाथ को चिट्ठी लिख कर जताई नाराजगी
मोदी के पीएम पद की उम्‍मीदवारी का ऐलान शुक्रवार को पार्टी अध्‍यक्ष राजनाथ सिंह ने किया था। बीजेपी के सबसे वरिष्‍ठ नेता लालकृष्‍ण आडवाणी इस मौके पर मौजूद नहीं थे। मोदी के नाम का ऐलान होते ही बीजेपी कार्यकर्ताओं ने पूरे देश में जश्‍न मनाया (देखें तस्‍वीरें)

Saturday, August 24, 2013

HOW WELL DO YOU KNOW YOUR COUNTRY?



 News is the communication of selected information on current events which is presented by print, broadcast, Internet, or word of mouth to a third-party or mass audience.Many people neglect the news and are unaware of what is going on in the world around them. This is a large mistake. A good understanding of current affairs is very crucial. News is a very important aspect in a person’s life; it gives information on things that are happening around you and around the world. It is also important because it helps in day to day dealings with the information it breeds ranging from politics, sports, business and lifestyle.


Nationalnews is also very important for conversation. If something big has happened in the news then this is a sure fire way to spark up a conversation with someone where there might otherwise have been an awkward silence. At the same time in a group of people talking about the national news you wouldn’t  want to be the only one who isn’t aware of what’s going on as this can make you feel very isolated and out of touch.


One should always be aware about events taking place in different countries. Knowing the basic information about a country like its capital and its Presidents name holds great importance as it comes under general knowledge. Strong GK skills will help a person professionally and otherwise too. One should be well revised about all countries but should not neglect his own. International news is an important aspect but national news holds greater relevance for an individual. The proud feeling of being well educated about your own country and staying loyal to it is out of the world. New like Indian sports, Indian politics come under national news. Its main focus in to deal with the Indian audience. National news holds more importance for a person as it affects him indirectly or even directly at times. The earlier you hear or see the news, the better it gets for you. It totally depends on a person how he uses a piece of important news for his benefit.

If a person wants to stay up to date with the news but struggles to find the time, new media technologies are now allowing many new methods to get quick and specific news updates. Many online newspapers like Hindu and Times of India provide daily news on current affairs so that people can stay revised. There’s really no excuse left for not knowing what’s going on in your country.

Read More :- http://www.bhaskar.com
 

Blogger news

Blogroll

About