Showing posts with label Todays Breaking News in Hindi. Show all posts
Showing posts with label Todays Breaking News in Hindi. Show all posts

Monday, April 28, 2014

150 करोड़ का होटल 7.5 करोड़ में बेचा, पूर्व मंत्री अरुण शौरी पर घोटाले का संदेह

जोधपुर. एनडीए सरकार के मंत्री रहे अरुण शौरी हिंदुस्तान जिंक की डील के बाद उदयपुर के ही हैरिटेज लक्ष्मी विलास होटल की डील में फंसते नजर आ रहे हैं। तब विनिवेश मंत्री रहे शौरी ने निजी वैल्यूअर व सरकार की एडवाइजरी कंपनी के कहने पर यह होटल महज 7.52 करोड़ में भारत होटल के मालिक ललित सूरी को बेच दिया था। 
इसमें पूर्व मंत्री शौरी के साथ भारत होटल की सीएमडी डॉ. ज्योत्सना सूरी जो फिक्की की वरिष्ठ उपाध्यक्ष भी है, कीभूमिका की जांच की जा रही है। इसके लिए सीबीआई ने विनिवेश मंत्रालय, पर्यटन मंत्रालय, लक्ष्मी विलास होटल के जीएम व आईटीडीसी के चेयरमैन को नोटिस देकर रिकॉर्ड तलब किया है। 

Saturday, November 23, 2013

अब 'झूठ' बोल कर फंसे अरविंद केजरीवाल, 'बाप' ने भी दी 'आप' को बड़ी चुनौती

अरविंद केजरीवाल के राजनीतिक सफर में एक के बाद एक मुश्किलें आती जा रही हैं। नेताओं के स्टिंग ऑपरेशन से खड़ी हुई मुश्किल सुलझी भी नहीं है कि अरविंद केजरीवाल अपने बयान के कारण आईआरएस (भारतीय राजस्‍व सेवा) अफसरों के निशाने पर आ गए हैं। दूसरी ओर, केजरीवाल की पार्टी से टूट कर अलग संगठन, भारतीय आम आदमी परिवार (बाप) बनाने वाले नेताओं ने दिल्‍ली विधानसभा चुनाव में निर्दलीय उम्मीदवारों को समर्थन देने का फैसला किया है।
http://www.bhaskar.com/article-ht/NAT-latest-news-news-for-aam-aadmi-party-arvind-kejriwal-on-trouble-over-sting-and-r-4443172-PHO.html
 
 
न्यूज पोर्टल मीडिया सरकार ने ‘आप’ के सात उम्मीदवारों समेत आठ नेताओं के खिलाफ स्टिंग ऑपरेशन किया था। इसकी सीडी गुरुवार को मीडिया में आई। इसमें आप के नेता अवैध तरीके से फंड जुटाने की बात कर रहे हैं। इनमें आरके पुरम की उम्मीदवार शाजिया इल्मी, कुमार विश्वास भी शामिल हैं। 
 
इस मुश्किल से निकलने के लिए पार्टी सोमवार को स्टिंग ऑपरेशन करने वाले पोर्टल और दिखाने वाले चैनलों के खिलाफ आपराधिक मानहानि का मुकदमा करेगी। पार्टी शनिवार को जंतर मंतर पर एक कार्यक्रम भी आयोजित कर रही है। आप ने अपने सभी समर्थकों व दिल्ली वासियों को इसमें शामिल होने का न्यौता दिया है। लेकिन, पार्टी के सामने दो नई और बड़ी मुश्किलें सामने आ गई हैं।
 

Wednesday, September 18, 2013

बलात्‍कार रोकने के लिए हिमाचल के स्‍कूलों में दिया जाएगा सेक्‍स संबंधी ज्ञान

बलात्‍कार रोकने के लिए हिमाचल के स्‍कूलों में दिया जाएगा सेक्‍स संबंधी ज्ञान
धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश सरकार ने अगले साल से सेक्‍स एजुकेशन की शुरुआत करने के लिये कमर कस ली है। हिमाचल में पिछले 10 साल से इस मुद्दे पर बहस हो रही थीं, लेकिन अब इसकी राह में अटके रोड़े दूर हो गये हैं। शैक्षणिक सत्र 2014-15 से छात्रों को नौवीं कक्षा में सेक्स के बारे में जागरूक करने के लिये शिक्षा दी जाएगी।
हिमाचल सरकार का मानना है कि टीनएजर्स को सेक्‍स एजुकेशन देने से रेप की घटनाओं पर लगाम लगेगी और छात्रों की सोच में भी बदलाव आएगा। हिमाचल सरकार के इस फैसले को एनसीईआरटी समेत सभी जगहों से हरी झंडी मिल गई है। 
ईश देओल ने कोर्ट के फैसले पर जताई खुशी 
बॉलीवुड अभिनेत्री ईशा देओल ने दिल्ली गैंगरेप पर कोर्ट के फैसले पर खुशी जताई है। ईशा ने लड़कियों को नसीहत देते हुए कहा कि घर से बाहर निकलते समय कपड़ों का चयन बेहतर करें, जबकि अपनी सुरक्षा के लिए सेल्फ डिफेंस में कराटे जैसी कला भी सीखे, ताकि छेड़खानी करने वालों को ऑन द स्पॉट जवाब दे सकें। ईशा ने ये बातें छग के रायगढ़ में चल रहे चक्रधर समारोह में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहीं।  
 

Blogger news

Blogroll

About